सुहाना खान को इंडियन लुक में देख धड़का फैंस का दिल, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ शाहरुख की लाडली का वीडियो

Suhana Khan

Suhana Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और गौरी खान की लाडली सुहाना खान इन दिनों लगातार अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में सुहाना की डेब्यू फिल्म रिलीज हुई है। अब फिल्म रिलीज के बाद सुहाना खान इंडियन लुक में स्पॉट हुई। फैंस सुहाना को इस अंदाज में देखकर दीवाने हो गए हैं।

सुहाना खान का इंडियन लुक-

द आर्चीज से डेब्यू करने वाली अपने फैंशन सेंस से हमेशा ही खबरों में बनी रहती हैं। सुहाना का हर अंदाज जानलेवा होता है, फैंस सुहाना को काफी पसंद करते हैं। शाहरुख की लाडली के वीडियो और फोटोज लगातार इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं।

बीती रात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि शाहरुख की लाडली सुहाना खान को जोया अख्तर के घर से बाहर आते हुए स्पॉट किया गया।

इस दौरान सुहाना ने येलो कलर का सूट पहना हुआ था जिस पर गोटा पट्टी लगी हुई थी। एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला छोटा था और लाइट मेकअप भी किया था। सुहाना ने माथे पर बिंदी और कानों में झुमकों के साथ अपनी इंडियन लुक कंप्लीट किया था।

जोया के घर से बाहर आते हुए सुहाना खान ने कैमरे के लिए स्माइल के साथ पोज भी दिए। अब सुहाना की ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैंस उनके लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं। हर किसी को सुहाना का इंडियन लुक पसंद आ रहा है।

जोया अख्तर की फिल्म से सुहाना का डेब्यू-

सुहाना खान ने जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। आर्चीज़ में सुहाना, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा के अलावा अदिति सहगल वेदांग रैना, युवराज मेंडा और मिहिर आहूजा ने भी अहम रोल प्ले किया है। सोशल मीडिया पर द आर्चीज़ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

More from Filmibeat

Read more about: shahrukh khan suhana khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X