लगभग 2 लाख की ड्रेस पहनकर किंग खान की बेटी सुहाना खान ने गिराई हुस्न की बिजलियां, मिले शादी के प्रपोजल!

Suhana Khan 2 lakhs dress

Suhana Khan 2 lakhs dress: बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। इसके साथ ही एक्टर के बच्चे सुहाना खान और आर्यन खान भी लाइम लाइट में अक्सर छाए रहते हैं। सुहाना खान जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं इसी के चलते वह अक्सर सोशल मीडिया का हिस्सा बनी रहती हैं। हाल ही में सुहाना खान की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमें वह बेहद प्यारी दिख रही हैं। इस फोटोज में सुहाना खान ने लाखों की ड्रेस पहनी है।

लाखों की ड्रेस पहनकर सुहाना ने बिखेरे जलवे-

किंग खान की बेटी सुहाना खान ने अपनी सोशल मीडिया पर अपनी कुछ बहुत ही प्यारी सी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सुहाना खान ने बहुत ही प्यारी सी मिडी ड्रेस पहनी है जो कि सुहाना पर बहुत ही अच्छी लग रही है।

सुहाना का यह आउटफिट हर किसी को काफी पसंद आ रहा है, सोशल मीडिया पर फैंस इन तस्वीरों पर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई तो सुहाना खान के ऐसे चाहने वाले हैं जो उनको शादी का प्रपोजल भी भेज रहे हैं।

परंतु आपको बता दे कि सुहाना की ये ड्रेस कोई आम ड्रेस नहीं हैं और ना ही इसको कोई आम इंसान खरीद सकता है क्योंकि इस ड्रेस की कीमत लाखों में हैं। जाहिर है कि किंग खान की बेटी हैं सुहाना, उनका अंदाज अनोखा ही होगा।

सुहाना खान की इस ड्रेस पर रिसर्च करने के बाद हमको ड्रेस की कीमत और ब्रांड का पता चला। तो आपको बता दे कि सुहाना की रोज-प्रिंटेड मिडी ड्रेस 'Dolce & Gabbana' ब्रांड से है और इसकी कीमत 2,345 डॉलर यानी 1,95,296 रुपए है।

जल्द ही बड़े पर्दे पर अपना जादू दिखाएंगी सुहाना-

गौरी खान और शाहरुख खान की बेटी बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आर्यन खान की बहन सुहाना फिल्म द आर्चीज से अपना डेब्यू कर रही हैं। फिल्म को लेकर फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, देखना चाहते हैं कि किंग खान की बेटी अपनी एक्टिंग से क्या कमाल दिखाती हैं। फिल्मों में एंट्री से पहले ही सुहाना दो ब्यूटी ब्रांड्स 'Tira' और 'Maybelline' की ब्रांड एंबेसडर बन चुकी हैं। इसी के साथ सुहाना खान की सोशल मीडिया पर भी अच्छी फैन फ्लॉइंग भी है।

More from Filmibeat

Read more about: shahrukh khan suhana khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X