जवान के प्री-रिलीज इवेंट में शाहरुख खान ने किया जमकर डांस, इंटरनेट पर आग की तरह फैला वीडियो

Shahrukh Khan

Shahrukh Khan: सुपरस्टार शाहरुख खान इस वक्त अपनी फिल्म जवान (Jawan) को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाली जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था। लेकिन फिल्म 'जवान' का प्री रिलीज इवेंट 30 अगस्त को चेन्नई में रखा गया है। इस दौरान फिल्म के डायरेक्टर एटली और तमाम स्टार कास्ट भी मौजूद रहीं। शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने इस खास इवेंट में शिरकत कर कर समां बांध दिया है।

शाहरुख खान ने किया जमकर डांस-

दरअसल नयनतारा और शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' का प्री रिलीज इवेंट 30 अगस्त को चेन्नई में रखा गया है। इस दौरान फिल्म के डायरेक्टर एटली और तमाम स्टार कास्ट भी मौजूद रहीं। सोशल मीडिया पर 'जवान' के प्री रिलीज इवेंट का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है।

इस वीडियो में शाह रुख खान अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के 'वन टू थ्री फोर' सॉन्ग पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। फिल्म के मेकर्स की ओर से बुधवार को चेन्नई के श्री साईराम इंजीनियरिंग कॉलेज में 'जवान' का पहला प्री रिलीज इवेंट आर्गेनाइज किया गया।

इस दौरान 'जवान' की स्टार कास्ट शाह रुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि और सुनील ग्रोवर जैसे तमाम कलाकार मौजूद रहे। इस बीच शाहरुख खान के ट्विटर फैन पेज ने एक लेटेस्ट वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस प्रियामणि और सुनील ग्रोवर शाह रुख को डांस के लिए अप्रोच करते हैं।

इसके बाद शाह रुख खान स्टेज पर आकर साल 2013 में आई अपनी 'चेन्नई एक्सप्रेस' फिल्म के पॉपुलर सॉन्ग 'वन टू थ्री फोर' पर डांस करते नजर आए। जिस तरीके से इस गाने पर किंग खान थिरके रहे हैं, वो काबिल ए तारीफ है। फैंस को शाहरुख का ये खास अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

आपको बता दे इस बात की पहले ही शाहरुख खान और फिल्म मेकर्स ने घोषणा कर दी है कि 31 अगस्त को देर रात एटली के निर्देशन में बनी 'जवान' का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। इससे पहले फिल्म के टीजर, सॉन्ग और प्रीव्यू ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंट को काफी बढ़ा रखा है। फिल्म रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: jawan shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X