Shahrukh Khan ने Virat Kohli को दुलारा, 'झूमे जो पठान' पर किया डांस, ये तस्वीर बना देगी आपका दिन

Shahrukh Khan

Shahrukh Khan-Virat Kohli Viral Pic: 'पठान' की अपार सफलता के बाद शाहरुख खान ही हर तरफ छाए हुए हैं। इस साल की शुरुआत में शानदार कमबैक किया है। शाहरुख खान किसी भी इवेंट में जा रहे हैं तो उनका एक अलग ही अंदाज फैंस को नजर आ रहा है। गुरुवार को शाहरुख आईपीएल मैच के लिए कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में पहुंचे।

इस दौरान शाहरुख खान ने अपनी टीम की जमकर हौसला अफजाई की। शाहरुख खान की मौजूदगी में उनकी टीम ने शानदार परफॉर्मेंस दी। आरसीबी को केकेआर ने 81 रनों से हराया लेकिन मैच के आकर्षण का केंद्र शाहरुख खान ही रहे। मैच के दौरान जब 'झूमे जो पठान' गाना प्ले होते ही शाहरुख खान इस पर झूमते भी नजर आए। उन्हें देखकर पूरा स्टेडियम तालियों से गड़गड़ा उठा।

वहीं, मैच के बाद शाहरुख खान आरसीबी के कैप्टन विराट कोहली को दुलार करते नजर आए। शाहरुख खान ने उनसे बात भी की। मैच खत्म होते ही शाहरुख खान विराट कोहली के पास पहुंच गए। दोनों ने एक दूसरे को झप्पी दी और प्यार से गले लगा लिया। इसके बाद शाहरुख खान ने उन्हें 'झूमे जो पठान' का हुक स्टेप सिखाया। लोगों को दोनों का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स शाहरुख खान की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- 'मैच तो केकेआर ने जीत लिया, लेकिन दिल तो एसआरके जीत ले गए।' वहीं, एक और यूजर ने लिखा है- किंग तो खान ही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

फिल्म में उनके अलावा जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी थे। वहीं, शाहरुख खान की अगली फिल्म 'जवान' जून में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा शाहरुख खान राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में भी नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X