IPL PICS: एम एस धोनी की बेटी ज़ीवा के साथ खेलते दिखे शाहरूख खान, Awww वाली प्यारी तस्वीरें
कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं जिन्हें देखते ही बस मुंह से Awww निकल जाता है। अब शाहरूख खान और एम एस धोनी की बेटी ज़ीवा की भी ऐसी ही कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं जिन्हें देखकर आपके मुंह से Aww निकल ही जाएगा। ये तस्वीर आईपीएल मैच के दौरान की है जहां शाहरूख खान, ज़ीवा के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं।
स्टैंड में बैठे शाहरूख और ज़ीवा वक्त काटने के लिए एक दूसरे को शक्लें बनाना सिखातें हैं और फिर उन शक्लों की तस्वीरें भी खींचते हैं। गौरतलब है कि एम एस धोनी की बेटी की फैन फॉलोइंग वैसे भी इंटरनेट पर काफी ज़्यादा है।
इन तस्वीरों में ज़ीवा को देखकर वाकई कोई भी उनकी भोली और मासूम अदाओं पर दिल हार जाए। साक्षी धोनी, ज़ीवा के फोटो और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती अक्सर दिख जाती हैं। इन वीडियो में कभी ज़ीवा कविता बोलते तो कभी खाना पकाते दिख जाती हैं।

एक बार एक वीडियो में तो ज़ीवा, एमएस धोनी के साथ उनकी ही भाषा में बात करती दिखाई दी थीं जिसके बाद लोगों ने धोनी की काफी तारीफ दी थी कि वो अपने बच्चे को अपनी मिट्टी से जुड़े रहना सिखा रहे हैं। ज़ीवा की तस्वीरों का पूरा खज़ाना आप धोनी और साक्षी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications