Shahrukh Khan ने फैंस के साथ काटा केक, 'छइयां छइयां' पर किया डांस, Video वायरल!

शाहरुख खान के जन्मदिन पर फैंस ने जिस तरह से अपना हाई वाला जोश दिखाया है वो हर सितारे का सपना होता है। सभी जानते हैं कि किंग खान के फैन्स के लिए उनका जन्मदिन बेहद खास रहता है। आपने कई तस्वीरें और वीडियो देखे जो कि सीधे उनके घर मन्नत से सामने आए हैं। मन्नत के बाहर जमा भीड़ का अभिवादन करने के बाद शाहरुख खान मुंबई में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे और इस दौरान अपने फैंस से बातचीत की था।
इस कार्यक्रम में, शाहरुख ने अपने प्रतिष्ठित ट्रैक "छैय्या छैय्या" पर भी डांस किया और अपने फैंस के साथ केक काटा। इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में भीड़ को गाना गाते हुए हूटिंग और जयकार करते सुना जा सकता है। जी हां, शाहरुख खान ने ये जन्मदिन अपने फैंस के नाम किया है और उनके साथ जमकर मस्ती की है।
इसके अलावा उन्होने फैंस को तोहफे के तौर पर पठान का टीजर दिया है जो कि रिलीज होते ही धमाका कर रहा है। शाहरुख खान के फैंस इस टीजर के आने के बाद काफी खुश हैं और फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
उनके जन्मदिन के पहले दिन की बात करें तो शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मन्नत के बाहर प्रशंसकों के साथ एक सेल्फी साझा की थी। उन्होंने फोटो को कैप्शन दिया, "समुद्र के सामने रहना कितना प्यारा है.....प्यार का समुद्र जो मेरे जन्मदिन पर मेरे चारों ओर फैलता है....धन्यवाद। मुझे इतना खास महसूस कराने के लिए आभारी हूं... और खुश हूं।"
पठान कब होगी रिलीज-
शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी और इसका ऐलान टीजर के साथ ही कर दिया गया है। सिद्धार्थ आनंद की ये धमाकेदार एक्शन फिल्म लोगों के दिल जीतने आ रही है। शाहरुख खान को इस तरह के अंदाज में पहले कभी नहीं देखा गया है।
कई साल बाद वापसी-
पठान के साथ शाहरुख खान कई साल बाद इंडस्ट्री में वापसी कर रहे हैं और फिल्म को लेकर उम्मीद है कि वो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा काम करेगी। इसके अलावा शाहरुख खान जवान और डंकी को लेकर भी बिजी हैं। ये फिल्में अगले साल रिलीज हो सकतीं हैं। दोनों ही फिल्में कमाल होने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications