शाहरूख की ट्विटर फैमिली हुई 60 लाख की...
शाहरूख खान के चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी है.. उनके चहेते सितारे किंग खान की ट्विटर फैमिली अब 60 लाख की हो गयी है। इस बात की जानकारी खुद किंग खान ने ट्विटर पर दी है ।मंगलवार को शाहरुख ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, "60 लाख लोगों के लिए धन्यवाद। हमारा प्यार संख्या से परे है। आपको अनगिनत खुशियां और असीम प्यार।"
शाहरुख अपने ट्विटर पेज पर अपने मार्मिक विचार, दैनिक जीवन की मुख्य बातें साझा करतें है। वह ट्विटर पर अपनी खास यादें भी साझा करते हैं। अपने जीवन की हर छोटी-बड़ी बात को अपने दोस्तो के साथ ट्विटर पर शेयर करने वाले किंग खान के चाहने वालों ने शाहरूख को इस बात के लिए बधाई दी है।
किंग खान के फैंस ने ट्विट किया है और कहा है कि शाहरूख आप हो ही ऐसे ही जिसकी जितनी तारीफ की जाये कम ही इसलिए अगर आपक ट्विटर परिवार बढ़ा है तो आप इसके हकदार है।
मालूम हो कि शाहरूख इन दिनों अपनी दोस्त फराह खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर. में व्यस्त हैं। फिल्म में एक बार फिर से उनके साथ दीपिका पादुकोण है। फिल्म के दूसरे हीरो अभिषेक बच्चन है। यह फिल्म भी रोमांटिक-कॉमेडी है।


Click it and Unblock the Notifications
