ALERT: सलमान, दीपिका से काफी पीछे.. लेकिन अक्षय कुमार के साथ हैं शाहरूख
[बॉलीवुड न्यूज] बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान ने फेसबुक पर 17 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया है। जी हां, फेसबुक पर शाहरूख से 17 मिलियन से ज्यादा लोग जुड़े हैं। सोशल मीडिया आजकल एक ऐसा प्लैटफॉर्म बन गया है, जहां सितारों की फैन फॉलोइंग साफ साफ पता चलती है। आमिर खान भले ही ब्लॉकबस्टर फिल्मों के मास्टर हों, लेकिन बता दें, फैन फॉलोइंग के मामले में वे काफी पीछे हैं।
वहीं, दीपिका पादुकोण और सलमान खान इस लिस्ट में सबसे ऊपर आते हैं। जी हां, शाहरूख खान और अमिताभ बच्चन से भी ऊपर। दीपिका से फेसबुक पर 30 मिलियन से ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं, जबकि सलमान खान ने 28 मिलियन का आंकड़ा पार किया है।
CRAZY: शाहरूख खान के लिए आलिया भट्ट ने ये भी किया है.. हैरान रह जाएंगे!
आजकल बॉलीवुड एक्टर्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, जिस वजह से फैंस से उनका रिश्ता ज्यादा करीबी होता जा रहा है। हाल ही में जब शाहरूख ने फेसबुक पर 17 मिलियन का आंकड़ा पार किया तो उन्होंने फैंस को इसके लिए धन्यवाद कहा। आखिरकार सोशल मीडिया फिल्म प्रमोशन का भी बेहतरीन प्लैटफॉर्म है।
यहां जानिए बॉलीवुड के सितारों की फैन फॉलोइंग-


Click it and Unblock the Notifications















