..................... Shahrukh Khan credits Tiger Shroff as inspiration to do action film, says he is like my baby | शाहरुख खान ने टाइगर श्रॉफ की दिल खोलकर की तारीफ, कहा- तुम मेरी प्रेरणा हो, जताई साथ काम करने की इच्छा - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान ने टाइगर श्रॉफ की दिल खोलकर की तारीफ, कहा- तुम मेरी प्रेरणा हो, जताई साथ काम करने की इच्छा

बीते दिन शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम लाइव पर फैंस के साथ बातचीत की थी, जहां उन्होंने टाइगर श्रॉफ की दिल खोलकर तारीफ की और कहा कि टाइगर ने ही उन्हें एक्शन फिल्म करने के लिए प्रेरित किया है। दरअसल, फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे होने के मौके पर शाहरुख फैंस के साथ लाइव सेशन में थे, जब टाइगर के कमेंट ने उनका ध्यान खींचा।

शाहरुख खान ने कहा, "मैं एक दोस्त से कहना चाहता हूं, जो ऑनलाइन आया है, टाइगर श्रॉफ, एक दोस्त से ज्यादा, मेरे बच्चे की तरह, क्योंकि वह दादा का बेटा है। यहां कमेंट करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद टाइगर..और जब मैंने सिद्धार्थ के साथ आपकी फिल्म वॉर देखी, तो मैं वास्तव में एक एक्शन फिल्म करने की कोशिश करने के लिए प्रेरित हुआ। बेशक, मेरा एक्शन आपके जितना अच्छा नहीं है। लेकिन मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहा हूं।"

shahrukh-khan-credits-tiger-shroff-as-inspiration-to-do-action-film

किंग खान ने आगे कहा, "मैं अपनी बाइसेप्स को बनाने की कोशिश कर रहा हूं, आपकी तरह नहीं हो रहा हूं लेकिन मैं कोशिश करता रहूंगा। आप मेरे लिए एक प्रेरणा हैं, इंशाअल्लाह, मुझे किसी दिन आपके साथ काम करने का मौका मिलेगा और आपने जो हासिल किया है, उस पर मुझे बहुत गर्व है।

लाइव आने के लिए धन्यवाद.."टाइगर के लिए शाहरुख खान से इस तरह के विनम्र शब्द सुनना निश्चित रूप से एक बड़ी बात थी और उसी का जवाब देते हुए, टाइगर ने अपने सोशल मीडिया पर एक धन्यवाद नोट साझा किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "दुनिया के सबसे महान एंटरटेनर से आने वाली इन शब्दों ने मेरा दिन बना दिया.. सर आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!"

एक दूसरे पोस्ट में टाइगर ने लिखा, "आपके साथ एक ही सांस में अपना नाम बोलने की मैं हिम्मत नहीं कर सकता, लेकिन इस तरह के शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद और मुझे नहीं लगता कि कोई भी एक्शन हीरो आपके जैसी एक्शन 'प्रतिक्रिया' देने में माहिर हो सकता है.."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X