शाहरुख खान ने रचा इतिहास, इस थिएटर में सुबह 6 बजे का शो पाने वाली पहली हिंदी फिल्म बनी जवान

Jawan creates history: शाहरुख खान स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जवान' को लेकर हर तरफ क्रेज देखा जा रहा है। एटली के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक एक्शन- एंटरटेनर है, जहां किंग खान बिल्कुल अनदेखे अंदाज में नजर आ रहे हैं। 31 अगस्त को फिल्म की ट्रेलर रिलीज होने वाली है।
अब जबकि जवान की रिलीज में महज 8 दिन रह गए हैं, फिल्म ने एडवांस बुकिंग में पहले से ही रिकॉर्ड बनाना शुरु कर दिया है। बता दें, जवान मुंबई के गेयटी गैलेक्सी थिएटर में सुबह 6 बजे का शो पाने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई। इस बात की जानकारी शाहरुख खान के एक फैन पेज ने दी है।
शाहरुख फैन क्लब ने बुक किया सुबह 6 बजे का शो
शाहरुख खान यूनिवर्स फैन क्लब ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है और कहा है कि वह सुबह का शो ऑर्गनाइज करवाने वाले हैं। इस फैन क्लब ने पठान के समय भी इतिहास रचा था। उन्होंने सुबह 9 बजे का शो बुक किया था। अब जवान के लिए सुबह 6 बजे का शो बुक करने जा रहे हैं।
'जवान' का निर्देशन एटली ने किया है। फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति भी हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण की भी विशेष भूमिका है। इनके अलावा, 'जवान' की स्टार कास्ट में रिद्धि डोगरा और सान्या मल्होत्रा शामिल हैं।
बता दें, जवान इस साल शाहरुख खान की दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले पठान के साथ किंग खान ने इतिहास रचा था। 544 करोड़ के साथ, वह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। वहीं, अब जवान भी उसी राह पर चलती दिख रही है। इस फिल्म के साथ पहली बार किंग खान और डायरेक्टर एटली एक साथ आए हैं, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।


Click it and Unblock the Notifications