Uff: शाहरूख खान ने काजोल पर मारा बहुत ही बुरा #JOKE!
शाहरूख खान हाज़िरजवाब हैं सबको पता है लेकिन कभी कभी आपका चुटकुला निशाने पर नहीं लगता और सब बर्बाद हो जाता है। इस बार तो शाहरूख का चुटकुला काजोल से जुड़ा हुआ था।
शाहरूख खान इस इंडस्ट्री के सबसे हाज़िरजवाब इंसान हैं। इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन कभी कभी कहते हैं ना कि बस आपका दिन नहीं होता। या फिर कोई चुटकुला आप दिमाग में सोचते हैं तो बहुत बढ़िया लेकिन बोलने में गोबर गणेश हो जाता है।
बस रईस के प्रमोशन के दौरान शाहरूख खान ने ऐसा ही एक गोबर गणेश चुटकुला मार दिया। अंग्रेज़ी में इसको बकायदा एक नाम दिया गया है पीजे! यानि कि पूअर जोक यानि कि बहुत खराब चुटकुला।

तो विषय था शाहरूख खान का काजल। एक रिपोर्टर ने पूछा कि रईस में आप एकदम अलग लुक में नज़र आ रहे हैं। काजल के साथ। शूटिंग करने में मज़ा आया। शाहरूख बोले हां, मैं पठानी सूट में बहुत सेक्सी लग रहा था।
[#MustRead: काजोल ने हमारे बीच सब कुछ खत्म कर दिया]
बस इसी के बाद शाहरूख ने किया गोबर गणेश। बोले - मैं काजल के साथ एक्टिंग ही नहीं कर सकता, काजल को अपनी आंखों में भी लगा सकता हूं! नहीं समझे ? यमक अंलकार...पहली काजल मतलब हीरोइन काजोल और दूसरा काजल मतलब आंख वाला!
["अब बहुत समय हो गया ऐश्वर्या से दोस्ती कर लेनी चाहिए!"]
तो बस भईया यही थी शाहरूख के PJ की कहानी। हो जाता है कभी कभी...क्या करिएगा! छोड़िए जाने दीजिए! वैसे पहले शाहरूख फट्ट से एक मज़ाकिया जवाब दे दिया करते थे -


Click it and Unblock the Notifications