क्या सच में 'हैरी पॉटर' की लेखिका जेके रॉलिंग की स्पीच शाहरूख ने चुराई!
अक्सर फिल्म वालों के ऊपर हॉलीवुड फिल्मों की कहानी और संगीत चोरी करने का आरोप लगता है लेकिन इस बार तो फिल्मी हीरो के ऊपर भाषण चोरी का आरोप लगा है। किंग खान के ऊपर बैंगलोर के ब्लॉगर अगरथा दिनाकरन ने 'हैरी पॉटर' की लेखिका जेके रॉलिंग के एक पांच साल पुराने भाषण के तथ्यों को चोरी करने का आरोप लगाया है।
ब्लॉगर अगरथा दिनाकरन (mercurialpurple.blogspot.com) ने अपने ब्लॉग ने लिखा है कि दिल्ली में ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन के कार्यक्रम में जो स्पीच शाहरूख ने दिया था वह पांच साल पुराने 'हैरी पॉटर' की लेखिका जेके रॉलिंग के पुराने स्पीच की कॉपी थी। जिसे पढ़कर किंग खान दिल्ली में वाहवाही बटोर रहे थे जो कि बिल्कुल सही भी नहीं है।
अगरथा की इस बात पर हर कोई हैरान है लेकिन अपने दुश्मनों और आलोचकों को कड़ा जवाब देने वाले शाहरूख खान की ओर से इस बाबत कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है देखते हैं कि उनका क्या एक्शन होता है? फिलहाल तो शाहरूख पर हुए इस नये खुलासे को हर लोग बड़े चटकारे लेकर पढ़ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












