शाहरूख के भाषण में जे के रोलिंग के अंश, लगा चोरी का आरोप
पिछले दिनों शाहरूख ने ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में भाषण दिया। जिसे शाहरूख का अब तक का सबसे अच्छा भाषण कहा गया। इस भाषण द्वारा शाहरूख ने जो विचार व्यक्त किये और जिन शब्दों का प्रयोग किया, वह जे के रोलिंग के हार्वर्ड विश्वविद्यालय में दिये गये भाषण से काफी हद तक मिलते जुलते हैं। जे के रोलिंग पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो चुके हैरी पॉटर सीरीज के उपन्यास की लेखिका हैं। रोलिंग में सन 2008 में हार्वर्ड विश्वविद्यालय में जो भाषण दिया था। उसमें उन्होने गरीबी, शादी और करिअर में शुरूआती असफलता का जिक्र कर अपने विचार रखे थे।
मामला उस समय विवादित हो गया जब सोशल मीडिया कंसल्टेंट अग्राथा दिनाकरन ने शाहरूख पर भाषण चोरी करने का आरोप लगाया। उन्होने इस बात का जिक्र अपने ब्लॉग पर किया था।
शाहरूख पहले भी कई बार अलग अलग जगहों पर भाषण दे चुके हैं और उन्हें एक अच्छा वक्ता माना जाता है।


Click it and Unblock the Notifications
