महादान के बाद, अब शाहरुख खान ने कोरोना से लड़ने के लिए दिया अपना ऑफिस, फैंस ने कहा-सच्चा हिंदुस्तानी
पिछले दिनों बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने कोरोना वायरस महामारी से बचने के लिए सरकार को बहुत ही बड़ा दान किया है। जिसकी चर्चा हर तरफ चल रही है। वहीं, अब शाहरुख और गौरी ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए अपना चार मंजिला पर्सनल ऑफिस भी मुंबई महानगरपालिका को ऑफर किया है, जहां पर कोरोना से जंग के लिए क्वारंटाइन के लिए बेड्स और अन्य आवश्यक चीजें तैयार की जाएंगी।
शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने इस बारे में ट्विट करते हुए लिखा, "मुंबई के लोगों यह एकजुट होने का समय है। चलो एक साथ मिलें और इससे लड़ें। शाहरुख खान की तरफ से यह एक निस्वार्थ कदम है, जो मेरे और आस-पास के लोगों के लिए मिसाल कायम करेगा।"

शाहरुख और गौरी ने अपना ऑफिस स्पेस बीएमसी को दिया है, जहाँ क्वारंटाइन में रखे गए बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए ज़रूरत की सभी चीज़े भी उपलब्ध करवाई गई है।
बता दें, खुद बीएमसी ने भी शाहरुख और गौरी को इस मदद के लिए धन्यवाद किया है। उन्होंने ट्विट करते हुए लिखा- हम शाहरुख खान और गौरी खान का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने अपना 4 मंजिला पर्सनल ऑफिस हमें दिया ताकि हम अपनी क्वारंटाइन सुविधा को बढ़ा सकें। यहां क्वारंटाइन किये गए बच्चों, महिलाओं और बूढों के लिए जरूरत के सभी सामान होंगे। बेशक एक विचारशील कदम!"


Click it and Unblock the Notifications











