एक ट्विट के साथ खत्म हुआ शाहरुख खान- सनी देओल के बीच का 16 साल पुराना तनाव?
शाहरुख खान और सनी देओल के बीच की दूरियों से सभी वाकिफ हैं। हाल ही में एक टीवी शो इंटरव्यू के दौरान सनी देओल ने खुलासा किया था कि 'डर' के बाद शाहरुख और उन्होंने पिछले 16 सालों में बात नहीं किया है। लेकिन हाल ही में जब सनी देओल के बेटे करण देओल की डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास' का टीजर रिलीज किया गया, तो शाहरुख ने ट्विटर पर करण को बधाई दी। जिस पर सनी देओल ने भी रिप्लाई किया। माना जा रहा है कि समय के साथ अब इन दो सितारों के रिश्ते की खटास भी अब खत्म हो रही है।
शाहरुख खान ने ट्विटर पर लिखा- 'क्या शानदार टीजर है। एक खूबसूरत फिल्म के लिए करण और सहर को शुभकामनाएं। सनी देओल ने इस फिल्म को दिल और आत्मा से बनाया है। टीम को ढेर सारा प्यार।' इस पर सनी ने रिप्लाई किया- धन्यवाद शाहरुख..


Click it and Unblock the Notifications