'चेन्नई एक्सप्रेस' ने 'शटल एक्सप्रेस' को दी बधाई

चीन के क्वांगचो में आयोजित विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली भारत की शटल एक्सप्रेस पीवी सिंधु ने जहां देश का नाम रौशन किया हैं वहीं आम से लेकर खास भारतीय उन्हें जीत की बधाई दे रहा है जिसमें चेन्नई एक्सप्रेस के हीरो शाहरूख खान भी शामिल हैं।


Shahrukh Khan congratulates Indian shuttler PV Sindhu

शाहरुख ने ट्विटर पर लिखा, "सिंधू को बधाई। आपने हमें गौरवान्वित किया है। प्रकाश पादुकोण ने पहले यह किया था और अब आपने यह कर दिखाया। अभी और आगे जाना है, खेल बरकरार रखिए।"

'शटल एक्सप्रेस' सिंधू ने रचा इतिहास

गौरतलब है कि शनिवार को भले ही सिंधु सेमीफाइनल हार गयीं लेकिन शुक्रवार को ही क्वाटर फाइनल जीतने के बाद सिंधु का मेडल पाना तय हो गया था।

सिंधु के कांस्य पदक जीतने के बाद ही भारत ने 30 साल बाद सिंगल्स में कोई पदक हासिल किया है तो वहीं 18 साल की होनहार पीवी सिंधु विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एकल खिलाड़ी बनी है।

आपको बता दें कि सिंगल्स में भारत के लिए एकमात्र पदक प्रकाश पादुकोण ने 1983 में कोपेनहेगन में पुरुष एकल में जीता था। इसलिए महिला वर्ग में भी एकल खिताब जीतने वाली पीवी सिंधु पहली भारतीय महिला है। भारत की नई शटल एक्सप्रेस पीवी सिंधु को वनइंडिया परिवार भी बहुत सारी बधाई देता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X