फैन वही, डायरेक्टर वही और फिल्म होगी अगले साल - शाहरूख खान!
शाहरूख खान ने आखिरकार अपनी अगली फिल्म की तैयारी कर ली है अपने नए फैन मनीष शर्मा के साथ। मनीष शाहरूख के कितने बड़े फैन हैं, ये तो उन्होंने फैन जैसी फिल्म बनाकर जता दिया है।
अब शाहरूख खान ने साफ किया है कि अगली फिल्म मनीष के ही साथ 2017 में करेंगे पर वो फैन का सीक्वल नहीं हो सकती। फैन का सीक्वल बनना नामुमकिन है क्योंकि फैन अब मर चुका है।
[शाहरूख ने कुबूला FLOP SHOW है फैन]
लेकिन नई फिल्म की कहानी भी बेहतरीन है और अगले साल इस पर काम शुरू हो जाएगा। गौरतलब है कि शाहरूख खान फैन में अपने ही सबसे बड़े फैन गौरव चांदना की भूमिका में थे।

इस किरदार के लिए उन्हें 20 साल का दिखना था जिसके लिए शाहरूख खान ने बहुत मेहनत की और वो वाकई फिल्म में 20 - 22 साल के लड़के लगे हैं।
लेकिन सबसे ज़्यादा मेहनत की फिल्म की मेकअप टीम ने जिन्होंने शाहरूख पर घंटों एक्सपेरिमेंट कर उनका लुक तैयार किया। तस्वीरों में देखिए कैसे बेहतरीन मेकअप टेक्नीक से शाहरूख बनते थे 20 साल के लड़के -


Click it and Unblock the Notifications











