..................... Shahrukh Khan confirms Dunki, Govinda Reacts On Reports Of Probe In 1000 crore Scam, Entertainment Live Blog - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: शाहरुख खान ने 'डंकी' की रिलीज डेट की कंफर्म, 1000 करोड़ के स्कैम पर गोविंदा का बयान

shahrukh-khan-confirms-dunki-govinda-faces-probe-in-1000-crore-scam-entertainment-live-blog-16-sep

Bollywood Live Updates: नए वीकेंड की शुरुआत हो चुकी है और बॉलीवुड में काफी हलचल देखा जा सकता है। शाहरुख खान की जवान की सक्सेस प्रेस कॉफ्रेंस से लेकर हॉलीवुड पर दिये करीना कपूर के बयान तक, कई खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं।

वहीं, 90 के दशक के मशहूर एक्टर गोविंदा हाल ही में विवादों में फंसते हुए नजर आए। बीते दिन ही कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि EOW 1000 करोड़ के पॉन्जी स्कैम के मामले में एक्टर से पूछताछ करने वाली है। लेकिन अब उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया दी है और इन खबरों को निराधार बताया है। गोविंदा ने मैनेजर ने कहा, "मीडिया में आधी-अधूरी खबर आई है और अभिनेता का इससे किसी भी तरह का लेना-देना नहीं है।"

दूसरी ओर, शाहरुख खान स्टारर जवान बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म आज (दसवें दिन) बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं को मिलाकर 450 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है।

LIVE Feed
  • Sep 16, 2023 7:24 PM

    71 की उम्र में डेटिंग करना सिखा रही हैं जीनत आमान

    दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान ने लड़कियों को डेटिंग एडवाइस दी और फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट होने पर जोर दिया। एक्ट्रेस को 1971 के म्यूजिकल ड्रामा 'हरे राम हरे कृष्णा' में जेनिस की भूमिका से पहचान मिली थी। उन्हें 1973 की फिल्म 'यादों की बारात' के लिए भी जाना जाता है। डेटिंग और नेटवर्किंग एप्लिकेशन टिंडर 'स्वाइप राइड' के एक नए एपिसोड के साथ वापस आ गया है, जिसमें सेलिब्रेटी गेस्ट के रूप में जीनत अमान हिस्सा बनीं। सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर और एक्टर कुशा कपिला ने उनसे कुछ सवाल पूछे।

  • Sep 16, 2023 5:07 PM

    पूनम पांडे के घर में लगी आग,नौकरानी ने बचाई कुत्ते की जान

    इंटरनेट सेंसेशन पूनम पांडे को आप सभी जानते हैं। विवादों से उनका पुराना नाता है। आखिरी पार 'लॉक अप' में देखा गया था। अब उनके घर पर आग लग गई है। अंदर रखा आधे से ज्यादा सामान जलकर खाक हो गया है। उसकी तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि वाकई डरावनी है। हालांकि बताया जा रहा है कि कोई हताहत नहीं हुआ है। उनका पालतू कुत्ता घर में था, जिसे बचा लिया गया है। वह अब एक्ट्रेस की बहन के पास है और ठीक है। फिलहाल फायर डिपार्टमेंट की तरफ से इस मामले की जांच हो रही है कि आग लगने का कारण क्या है। दरअसल, पूनम पांडे जब अपने अपार्टमेंट में नहीं थीं, तब ये आग लगी, जिसके बाद वहां की सोसाइटी का एक लड़का, जिसका नाम राजन बताया जा रहा है, उसने फायर ब्रिगेड को कॉल किया। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पाया। वहीं, एक्ट्रेस के घर पर उनका पालतू कुत्ता सीजर, बच गया है। नौकरानी ने उसे बचा लिया और उनकी बहन को सौंप दिया।

  • Sep 16, 2023 3:53 PM

    सुपरहिट 'सूर्यवंशी' के बाद, एक फिर साथ आ रहे हैं अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी!

    बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार ने रोहित शेट्टी के प्रोडक्शन की आगामी फिल्म को हरी झंडी दे दी है, जिसे मोहित सूरी द्वारा निर्देशित किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो रोहित, मोहित और अक्षय कुमार पिछले कुछ समय से इस प्रोजेक्ट पर चर्चा कर रहे हैं और स्क्रिप्ट ने आखिरी रूप दिया जा रहा है। ये एक एक्शन- थ्रिलर फिल्म होगी।

  • Sep 16, 2023 3:14 PM

    पूनम पांडे के घर में लगी आग; तस्वीरें देखें

    शुक्रवार को पूनम पांडे के मुंबई अपार्टमेंट में आग लग गई। घटना के समय वह अपने अपार्टमेंट में मौजूद नहीं थी, लेकिन उनका पालतू कुत्ता सीज़र अंदर था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थिति बिगड़ने से पहले नौकरानी ने सीजर को तुरंत बचा लिया और अब वह सुरक्षित और स्वस्थ है और एक्ट्रेस की बहन के साथ रह रहा है। विरल भयानी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि फायर डिपार्टमेंट आग के कारणों की जांच कर रहा है।

  • Sep 16, 2023 3:11 PM

    शाहरुख और सलमान ने टाइगर vs पठान की स्क्रिप्ट को दी मंजूरी

    आदित्य चोपड़ा की टाइगर vs पठान को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। बहरहाल, हमारे पास विशेष जानकारी है कि बहुप्रतीक्षित फिल्म पहले ही दो सुपरस्टारों को सुनाई जा चुकी है। एक महीने पहले ही दोनों स्टार्स के साथ दो अलग-अलग मीटिंग हुई है। दोनों मेगास्टार्स ने फिल्म के लिए हामी भर दी है। आदित्य चोपड़ा की इस फिल्म की स्क्रिप्ट को लॉक कर दिया गया है। इसकी शूटिंग अगले साल मार्च में शुरू होगी। लेकिन उससे पहले नवंबर से इसकी तैयारी शुरु कर दी जाएगी।

  • Sep 16, 2023 2:11 PM

    सैफ अली खान को दीवाना बनाने के लिए 42 साल की करीना ने साड़ी में दिखाया अपना किलर अंदाज

    Kareena kapoor: सैफ अली खान की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर आए दिन अपने हुस्न और अपने स्टाइल की वजह से खबरों में बनी रहती हैं। हाल ही में करीना कपूर से सोशल मीडिया पर अपनी कुछ साड़ी में तस्वीरें शेयर की हैं, इन तस्वीरों में करीना का किलर अंदाज सैफ अली खान के साथ साथ फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी है।

  • Sep 16, 2023 1:29 PM

    Swara Bhaskar: भगवा रंग के कपड़े पहनकर अभिनेत्री ने कराया प्रेग्रेंसी फोटोशूट, जमकर हुई ट्रोल

    बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) मां बनने वाली हैं। इसी बीच हाल ही में जब फहाद अहमद (fahad ahmad) की पत्नी स्वरा भास्कर ने जब सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्रेंसी फोटोशूट (pregnancy photoshoot) की फोटो शेयर की तो वह जमकर ट्रोल हो गई। इसके पीछे की वजह है स्वरा भास्कर के कपड़ो का रंग जो कि भगवा है।

  • Sep 16, 2023 1:25 PM

    वेंटिलेटर पर जवान देखने पहुंच गया शाहरुख खान का फैन

    शाहरुख खान को लेकर फैंस के बीच दीवानगी ऐसी है कि एक फैन वेटिंलेटर के साथ जवान देखने थियेटर पहुंच गया। जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां शाहरुख खान के एक जबरा फैस को थियेटर में फिल्म एन्जॉय करते देख सकते हैं। लेकिन खास बात ये है कि वो फैन वेंटिलेटर पर है। इस फैन का नाम है अनीस फारूकी।

  • Sep 16, 2023 12:56 PM

    बिग बॉस ओटीटी 2 फेम फलक नाज- अविनाश सचदेव जल्द करने वाले हैं शादी? पैपराजी के सामने किया खुलासा

    Falak Naz and Avinash Sachdev: बीती रात का एक वीडियो इंटरनेट पर खुब वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है। ये वीडियो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 (Bigg Boss Ott 2) फेम फलक नाज (Falak Naz) और अविनाश सचदेव (Avinash Sachdev) का है।

  • Sep 16, 2023 11:41 AM

    प्रेग्नेंट हैं रुबिना दिलैक, एक खूबसूरत पोस्ट के साथ किया ऐलान

    अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर कई महीनों की अटकलों के बाद, आखिरकार रुबिना दिलैक ने बड़ा ऐलान कर दिया है। अभिनेत्री ने पति अभिनव शुक्ला के साथ एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

  • Sep 16, 2023 11:12 AM

    हीरो नंबर 1: टाइगर श्रॉफ के साथ रोमांस करेंगी पश्मीना रोशन

    टाइगर श्रॉफ और सारा अली खान अपनी आगामी प्रोजेक्ट हीरो नंबर 1 के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं, अब फिल्म के बारे में एक नया अपडेट आया है। HT में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, पश्मीना रोशन को हीरो नंबर 1 में टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रैंड की भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। फिल्म में टाइगर, सारा और पश्मीना.. तीनों मुख्य किरदार होंगे।

  • Sep 16, 2023 10:08 AM

    डंकी की रिलीज डेट को लेकर शाहरुख खान ने किया बड़ा खुलासा!

    ब्लॉकबस्टर फिल्में पठान और जवान के बाद, शाहरुख इस साल के अंत तक अपनी तीसरी फिल्म डंकी देने के लिए तैयार हैं। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तापसी पन्नू भी हैं। फिल्म के पोस्टपोन होने की अफवाहों के बीच शाहरुख ने कहा- "हमने पठान के साथ, 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस से शुरुआत की, जो एक अच्छा, शुभ दिन है। फिर जन्माष्टमी पर, भगवान कृष्ण के जन्मदिन पर हमने जवान फिल्म रिलीज की और अब क्रिसमस पर हम डंकी लाएंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X