Shahrukh Khan: डंकी की रिलीज डेट को लेकर शाहरुख खान ने किया बड़ा खुलासा, देंगे साल की तीसरी ब्लॉकबस्टर!

shahrukh-khan-confirms-dunki-for-christmas-2023-release-date-not-postponed-all-for-3rd-blockbuster

Shahrukh Khan on Dunki: राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही, शाहरुख खान स्टारर फिल्म डंकी को लेकर बीते कुछ दिनों से काफी अफवाहें चल रही हैं। बताया जा रहा था कि फिल्म की रिलीज डेट को दिंसबर से आगे खिसकाया जा रहा है। लेकिन अब शाहरुख खान ने खुद इस पर चुप्पी तोड़ी है।

15 सितंबर को फिल्म जवान टीम ने मीडिया और फैंस के साथ फिल्म की ग्लोबल सक्सेस का जश्न मनाया। इस मौके पर प्रेस कॉफ्रेंस भी रखा गया था, जहां शाहरुख खान ने अपनी हालिया रिलीज फिल्मों के साथ साथ अपनी आने वाली फिल्म पर भी बात की।

क्रिसमस पर हम डंकी लाएंगे

ब्लॉकबस्टर फिल्में पठान और जवान के बाद, शाहरुख इस साल के अंत तक अपनी तीसरी फिल्म डंकी देने के लिए तैयार हैं। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तापसी पन्नू भी हैं। फिल्म के पोस्टपोन होने की अफवाहों के बीच शाहरुख ने कहा- "हमने पठान के साथ, 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस से शुरुआत की, जो एक अच्छा, शुभ दिन है। फिर जन्माष्टमी पर, भगवान कृष्ण के जन्मदिन पर हमने जवान फिल्म रिलीज की और अब क्रिसमस पर हम डंकी लाएंगे।"

एक साल में तीन ब्लॉकबस्टर का रिकॉर्ड!

सुपरस्टार ने फिर हंसते हुए कहा, "मैं राष्ट्रीय एकता रखता हूं। वैसे भी जब मेरी फिल्म रिलीज होती है.. तो ईद होती है।" बता दें, इस साल शाहरुख खान पहले ही पठान के साथ एक 500 करोड़ी फिल्म दे चुके हैं। जवान भी तेजी से बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है। वहीं, डंकी के साथ, एक ही साल में तीन ब्लॉकबस्टर देकर किंग खान रिकॉर्ड बना सकते हैं।

खास बात है कि राजकुमार हिरानी की आज तक एक भी फिल्म फ्लॉप या औसत नहीं रही हैं। उनका सुपरहिट फिल्में देने का 100 प्रतिशत रिकॉर्ड है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X