एक और धमाकेदार बायोपिक, खुद शाहरुख खान ने किया ऐलान, ZERO के बाद शुरु होगी शूटिंग
शाहरुख खान की फिल्म जीरो इसी महीने 21 दिसंबर को बड़े पर्दे पर धमाका करने आ रही है और लोग इसका इंतजार कर रहें हैं। इस फिल्म के लिए शाहरुख खान ने करीब 2 साल तक मेहनत की है और इस बीच उन्होने किसी भी फिल्म को हांथ नहीं लगाया। उनको लेकर ये खबर थी की वो राकेश शर्मा की बायोपिक सारे सहां से अच्छा कर रहें हैं लेकिन उन्होने कभी इसको लेकर कोई ऐलान नहीं किया था। हाल ही में शाहरुख खान ने इसका ऐलान कर दिया कि वो इस फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं।
दरअसल इस फिल्म के मेकर्स ने तो पहले ही बोल दिया था लेकिन लोग शाहरुख के कंफर्म करने का इंतजार कर रहे थे। अब इतना तो तय है कि जीरो के तुरंत बाद शाहरुख खान एक बड़ा धमाका करने वाले हैं।

गौरतलब है कि ये फिल्म पहले आमिर खान को ऑफर हुई थी लेकिन किसी कारण से वो इसको नहीं कर पाए और उन्होने शाहरुख को खुद फिल्म के लिए कॉल किया था।
आमिर खान ने कहा, मुझे फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई थी इसीलिए मैंने शाहरुख को फोन करके कहा कि मुझे लगता है तुम्हें एक बार स्क्रिप्ट सुन लेनी चाहिए।
मुझे खुशी है कि उसे भी कहानी पसंद आई। फिलहाल आप जीरो देखिए और बउवा की मस्ती 21 दिसंबर को एंजॉय करिए। इसके पहले भी कई बायोपिक्स ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा धमाल मचाया है...


Click it and Unblock the Notifications











