Confirm- टाइगर 3 का हिस्सा होंगे शाहरुख खान, खुद खोला राज, सलमान खान के साथ शूटिंग करने का ऐसा था अनुभव
शाहरुख खान इस वक्त अपने फैंस के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं और उन्होने जिस तरह से फिल्मो का ऐलान किया है उससे इतना तो तय माना जा रहा है कि वो ताबड़तोड़ एक्शन और दमदार फिल्में करते नजर आने वाले हैं। इस वक्त शाहरुख खान को लेकर एक और खबर पर मुहर लग गई है कि वो फिल्म में नजर आने वाले हैँ। दरअसल हम बात कर रहे हैं उनके कैमियो रोल की।
काफी समय से चर्चा थी कि किंग खान अपने दोस्त और मेगास्टार सलमान खान के साथ उनकी फिल्म टाइगर 3 का हिस्सा बनेंगे क्योंकि सलमान खान पठान में दमदार कैमियो करते नजर आएंगे।

शाहरुख खान बीते दिन इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे जो कि काफी देखने को मिलता है। इसका कारण ये था कि उन्होने इंडस्ट्री में अपने करियर के 30 साल पूरे किए थे। शाहरुख खान ने इस दौरान कहा कि,

टाइगर 3 का हिस्सा होंगे
''वह सलमान की टाइगर 3 का हिस्सा होंगे। उन्होने कहा कि, "मुझे नहीं पता कि यह एक रहस्य होना चाहिए, लेकिन इंशाअल्लाह मैं टाइगर में भी रहने की कोशिश करूंगा। उनके साथ काम करना बहुत मजेदार है। यह हमेशा बहुत अच्छा होता है।''

पठान को लेकर बिजी हैं
पठान बड़े पर्दे पर 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। शाहरुख खान अपनी फिल्म पठान को लेकर बिजी हैं। पठान में शाहरुख, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं। सलमान खान फिल्म में रॉ एजेंट टाइगर के रूप में भी कैमियो करेंगे।

क्रॉसओवर जासूसी फिल्म
यह क्रॉसओवर जासूसी फिल्म बनाने में वाईआरएफ का पहला कदम होगा। लाइव सेशन के दौरान, शाहरुख खान ने सलमान के साथ काम करने के बारे में बात की।

सलमान खान के साथ काम करने का अनुभव
"सलमान खान के साथ काम करने का कोई अनुभव नहीं है। हमेशा एक प्यार का अनुभव, सुखद अनुभव, दोस्ताना अनुभव और भाई जैसा अनुभव होता है। जब भी मैं उनके साथ काम करता हूं तो यह शानदार होता है।''

करण अर्जुन की बात की
इसके अलावा उन्होने कहा कि, ''हमने वास्तव में करण अर्जुन के अलावा एक साथ एक पूर्ण फिल्म नहीं की है। हम फिल्म में ज्यादा समय तक साथ नहीं रहे। हमें साल में कभी-कभी फिल्म में 4-5 दिन काम करने को मिलता है।"

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान अपनी फिल्म पठान, जवान और डंकी को लेकर भी बिजी हैं और काफी दमदार वापसी करने के लिए तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications