जब चश्मा उताकर शाहरुख ने पढ़ी फ्रेंच!
शाहरुख खान ने जब अपना चश्मा उतारा तो लोग हैरान हो गये कि ऐसा शाहरुख क्या करने जा रहे हैं। शाहरुख खान ने अपना चश्मा उतारा और पेपर्स को बिना चश्मे के पढ़ने के बाद कहा मेरी आंखों की सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न हो गयी है और इसलिए आज मैं अपने साथ घर से जो फ्रेंच शब्द लिखकर लाया हूं उन्हें मैं बिना चश्मे के पढ़ूगा। इसके बाद शाहरुख खान ने बिना चश्मे के कुछ फ्रेंच शब्दों को बोला और उनकी इस अदा पर फ्रांस से आए लोग भी काफी खुश हो गये। सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट से शाहरुख खान के इस बेहतरीन प्रदर्शन पर अपनी खुशी जाहिर की।
कुल मिलाकर शाहरुख खान ने अपने फैंस के साथ साथ ही विदेशी डेलिगेट्स को भी अपने दिल को लुभा देने वाले तरीकों से मोह लिया। शाहरुख खान ने सभी का धन्यवाद दिया और साथ ही अपने फैंस को भी ढ़ेर सारा प्यार दिया। शाहरुख खान के अनुसार उनके फैंस ने उन्हें आज तक इतना प्यार दिया है और इसी प्यार के चलते वो आज इस मकाम पर हैं। फ्रांस से आए लोगों ने भी बताया कि शाहरुख खान के फैंस वहां भी कम नहीं हैं। लोग शाहरुख खान की हर एक फिल्म बड़े चाव से देखते हैं।
आपको बता दें कि शाहरुख ने हाल ही में मंगलवार को ट्विटर पर अपनी आंखों की सर्जरी के बारे में लिखा था। शाहरुख ने लिखा था- "डॉ. बुजरेर बेंजी और उनकी प्यारी पत्नी का मेरी सर्जरी करने के लिए धन्यवाद. अब सब कुछ ठीक है. अब तो मैं पंक्तियों के बीच का लिखा भी पढ़ सकता हूं।" शाहरुख के एक करीबी सूत्र ने बताया, "शाहरुख खान की दृष्टि का इलाज करने के लिए सर्जरी की गई है. सर्जरी सफल रही और अब सब ठीक है।"


Click it and Unblock the Notifications
