डॉन ने कहा पता नहीं कब फिल्मों में 21 साल पूरे कर लिए

शाहरूख ने पश्चिम बंगाल की सबसे बड़ी फिल्म सिटी का उद्घाटन करते समय कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह फिल्म इंडस्ट्री में 21 साल तक टिक पाएंगे। उन्होंने इसका सारा श्रेय देश में मौजूद बेहतर अवसरों को दिया।
हाल ही में येल यूनिवर्सिटी के द्वारा सम्मानित हो चुके किंग खान ने कहा, 'हमारा देश बहुत तेजी से विकास कर रहा है। बहुत सारे लोग मुझे पसंद करते हैं इसलिए कई बार कुछ ऐसे भी अवसर मिल जाते है जिनके लिए हम योग्य नहीं होते।' खान प्रयाग फिल्म सिटी के पहले चरण के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे।
अपनी बात रखते हुए शाहरूख ने कहा कि वह एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते हैं और पिछले 30 सालों से रोजाना 18-20 घंटे काम करते आएं हैं जिससे वह अपनी फैमिली को बेहतर जीवन दे सकें।


Click it and Unblock the Notifications