..................... #AskSRK: शाहरुख खान ने अक्षय कुमार को बुलाया 'दोस्त', सलमान- दीपिका- जॉन की भी की दिल खोलकर तारीफ | Shahrukh Khan comments about Salman Khan, Akshay, Deepika Padukone, John Abraham during AskSRK session with fans - Hindi Filmibeat

#AskSRK: शाहरुख खान ने अक्षय कुमार को बुलाया 'दोस्त', सलमान- दीपिका- जॉन की भी की दिल खोलकर तारीफ

shahrukh-khan-comments-about-salman-khan-akshay-deepika-padukone-john-abraham-during-asksrk-session

शाहरुख खान समय समय पर फैंस के साथ बातचीत करने के लिए ट्विटर पर #AskSRK सेशन रखते हैं, जहां वो फैंस के सवालों का जवाब देते हैं। आज शाहरुख ने फैंस को फिर से सरप्राइज दिया और सोशल मीडिया पर कई मजेदार जवाब दिये हैं। उन्होंने फैंस से बात करते हुए सलमान खान, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण से लेकर जॉन अब्राहम तक के बारे में कमेंट किया है।

शाहरुख खान की पिछली फिल्म 'जीरो' थी, जो 2018 दिसंबर में रिलीज हुई थी। लिहाजा, अब शाहरुख फैंस बेसब्री से उनकी आगामी फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। बातचीत के दौरान फैंस ने आने वाली फिल्मों से जुड़े भी कई सवाल किये।

एक फैन ने जब शाहरुख से सलमान खान के बारे में एक शब्द बोलने को कहा.. तो किंग खान ने जवाब देते हुए लिखा- Awesome and very kind ( sorry two words) but bhai hai na..

वहीं, अक्षय कुमार के बारे में बात करते हुए शाहरुख ने लिखा- "वह वर्षों से एक अद्भुत दोस्त है ... और कड़ी मेहनत करता है।" दीपिका के बारे में बताते हुए उन्होंने फैंस से कहा, "एक अभिनेता और स्टार के रूप में उनकी अद्भुत क्षमताओं के अलावा...पूरी फिल्म पर उनका शांत प्रभाव अद्भुत है..."

चार सालों के बाद बड़े पर्दे पर वापसी के बारे में पूछे जाने पर शाहरुख ने कहा कि, "ये घर वापसी जैसा है".. वहीं, पठान में अपने को-स्टार रहे जॉन अब्राहम के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, Known John for years was a pleasure to work with him. One of the most mild and well mannered person..

बहरहाल, साल 2023 में शाहरुख खान तीन फिल्मों के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं। जनवरी में आएगी पठान, जून में आएगी जवान.. और दिसंबर में क्रिसमस के मौके पर आने वाली है डंकी.. कोई शक नहीं शाहरुख फैंस के लिए अगला साल काफी धमाकेदार होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X