एक्शन में फ्लॉप होने के बाद शाहरूख करेंगे कॉमेडी

फिल्म के बारे में ज्यादा बात ना करते हुए किंग खान ने कहा कि वो इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक है। उन्होंने फिल्मों में कॉमेडी तो कई बार की है लेकिवन कॉमेडी फिल्म में पहली बार काम करने जा रहे हैं।
उन्हें यकीन है कि लोग उन्हें पसंद करेंगे। चलिए भगवान करे कि शाहरूख की यह बात सही निकले क्योंकि एक्शन में तो वो गच्चा खा ही चुके हैं। उम्र का असर भी उन पर दिखने लगा है, इसलिए चलिए दुआ करते हैं कॉमेडी एक्सप्रेस का यह सफर उनके लिए यादगार और कामयाबी भरा हो।


Click it and Unblock the Notifications











