सलमान की जन्मदिन पार्टी पर शाहरुख के करीबी दोस्त!
सलमान खान आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में जश्न तो बनता है बॉस, इस जश्न का हिस्सा बने हैं बॉलीवुड के कई दिग्गज जिनमें सुनील शेट्टी, अजय देवगन, रितेश देशमुख, सोहा अली खान, चंकी पांडे वगैरह शामिल हैं। लेकिन इस जश्न की खास बात ये है कि शाहरुख खान भले ही इसका हिस्सा ना हों लेकिन शाहरुख के करीबी दोस्त जरुर इस पार्टी में शिरकत करते नज़र आए।
हमारा इशारा है बॉलीवुड की पीसी यानी प्रियंका चोपड़ा और जाने माने निर्माता-निर्देशक-एक्टर करन जौहर की तरफ जो कि सलमान खान की जन्मदिन पार्टी की शान बढ़ाते दिखे। इस पार्टी के दौरान करन जौहर व प्रियंका चोपड़ा काफी खुश व मस्ती के मूड में थे। साथ में थे कुशाल टंडन जो कि पिछले साल सलमान खान के शो बिग बॉस का हिस्सा थे। हालांकि शो के दौरान सलमान और कुशाल के बीच काफी झड़प होती दिखी लेकिन अंत में दोनों के बीच सब नॉर्मल हो गया।
एक तस्वीर में सलमान व कुशाल टंडन एक दूसरे के करीब खड़े हैं और कुशाल सेल्फी ले रहे हैं। यूं लग रहा है मानो दोनों के बीच किसी तरह की कोई गलतफहमी कभी रही ही ना हो।
दूसरी तस्वीर में कुशाल टंडन, प्रियंका चोपड़ा व करन जौहर के साथ हैं। तीनों काफी खुश व मस्ती के मूड में दिख रहे हैं।
कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि शाहरुख व सलमान के करीब आने से बॉलीवुड में जिन एक्टरों को एक ग्रुप में बांट दिया गया था वो एक बार फिर से एक होते जा रहे हैं। कभी प्रियंका व करन जौहर को सलमान खान से दूर इसलिए कहा जाता था क्योंकि ये शाहरुख के करीबी हैं। लेकिन आज ऐसी कोई गुटबाजी नहीं नज़र आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications

