सुष्मिता सेन की बेटियों से कुछ यूं पहली बार मिले 'शाहरुख अंकल'..
सुष्मिता सेन की और उनकी दोनों बेटियों के साथ फोटो खिचवाते शाहरुख खान। एयरपोर्ट पर हुई मुलाकात।
'मैं हूं ना' की हिट जोड़ी एक बार फिर आपके सामने लेकर आए हैं। हम बात कर रहे हैं शाहरुख खान और सुष्मिता सेन की। एयरपोर्ट पर शाहरुख खान सुष्मिता सेन और उनकी दोनों बेटियों के साथ नज़र आए। यही नहीं, शाहरुख ने इनके साथ फोटो भी खिचवाई और सुष्मिता ने ये फोटो शेयर भी की हैं।

आपको बता दें कि सुष्मिता की बड़ी बेटी का नाम रिने है। सुष्मिता ने 25 साल की उम्र में ही इसे गोद लेकर सभी को चौंका दिया था। रिने के बाद सुष्मिता ने अलीशा को गोद लिया।
सुष्मिता की छोटी बेटी अलीशा तो बहुत ही प्यारी है और चेहरे से काफी शरारती भी लग रही हैं। बता दें कि अलीशा शाहरुख की बड़ी फैन हैं और शाहरुख के साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए बहुत एक्साइटेड रहती हैं। शाहरुख भी इनके साथ काफी मस्ती करते दिखे। बता दें कि फिलहाल 40 साल की हो चुकीं सुष्मिता अब भी कुंवारी हैं।
हॉलीवुड सिर्फ पैसा कमाने जाते हैं : नवाज़ुद्दीन सिद्दिकी
वहीं शाहरुख की फिल्म के बारे में बात की जाए तो शाहरुख जल्द ही आने वाली फिल्म डियर जिंदगी में नजर आएंगे। गौरी शिंदे निर्देशित यह फिल्म 25 नवंबर को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications


