लॉस एंजेल्स में आर्यन-सुहाना के साथ शाहरुख..लेकिन अबराम हैं Missing
शाहरुख खान इन दिनों अपने काम से छुट्टी लेकर ब्रेक पर हैं। शाहरुख खान इन दिनों लॉस एंजेल्स में हैं और उन्होंने खुद ही अपनी सेल्फी पोस्ट की थी। उन्होंने अपने वेकेशन और की और स्मोकिंग एरिया की तस्वीर शेयर की थी और बताया था वो कि सिगरेट को लेकर खुद पर नियंत्रण रख रहे हैं।
[मणिकर्णिका के सेट पर चोटिल हुईं कंगना रनौत...लगे 15 टांके]
अब शाहरुख खान की एक और तस्वीर आई है जिसमें शाहरुख खान पत्नी गौरी, बेटे आर्यन और बेटी सुहाना के साथ नजर आ रहे हैं लेकिन इस तस्वीर में अबराम नजर नहीं आ रहे हैं। जैसा कि सभी जानते हैं कि अबराम के बिना शाहरुख खान एक पल भी नहीं रहते हैं खासकर जब वो विदेश जाते हैं तो अबराम को जरूर लेकर जाते हैं।

हम तो यही उम्मीद कर रहे हैं अबराम बस इस तस्वीर में ना हों लेकिन वेकेशन में अपने परिवार के साथ हों।इस तस्वीर में आर्यन सुहाना और गौरी खान सभी काफी अच्छे मूड में नजर आ रहे हैं। उम्मीद है कि खान परिवार के वेकेशन की कुछ और भी तस्वीरें हमें जरूर देखने मिलेंगी।
फिलहाल 4 अगस्त को शाहरुख खान की आने वाली फिल्म जब हैरी मेट सेजल रिलीज होगी जिसमें उनके साथ अनुष्का शर्मा भी हैं। इम्तियाज अली की डायरेक्शन में बनीं इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











