शाहरुख ने नहीं कराया अबराम का लिंग परीक्षण!

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान पिछले कई दिनों खबरों की सुर्खियों में छाए हुए हैं। शाहरुख खान के तीसरे बेटे अबराम को लेकर जो कि सरोगेसी के जरिये इस दुनिया में आया है काफी सारी खबरें मीडिया में उछाली जा रही थीं। सबसे ज्यादा चर्चा में रही ये खबर कि शाहरुख खान ने अपने बेटे अबराम का लिंग परीक्षण कराया है। शाहरुख खान उस वक्त इस बात पर चुप्पी साधे रहे और उनके परिवार में से किसी ने इस बात पर कोई टिप्पणी नहीं की। सोशल वर्करों ने तो शाहरुख खान पर लिंग परीक्षण का आरोप लगाते हुए केस तक दर्ज करा दिया जिसकी वजह से मुबई के जसलोक अस्पताल की इमेज को काफी ठेस पहुंची। लेकिन आखिर शाहरुख खान ने इस बात को कबूल कर लिया है कि उनका बेटा अब्राम सरोगेसी के जरिये पैदा हुआ है।

शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के प्रमोशन के दौरान भी मीडिया ने उनके सरोगेट बेबी के बारे में जानने की बहुत कोशिश की लेकिन शाहरुख खान ने सभी को ये कहकर चुप करा दिया कि वो लोग उनकी फिल्म के बारे में बात करें ना कि उनके पर्सनल मैटर के बारे में। लेकिन साथ ही शाहरुख खान ने ये भी कहा कि एक खुशी की खबर भी है और एक दुख की खबर भी है। हम जल्द ही इस बारे में मीडिया को बताएंगे। मीडिया भी शाहरुख खान के जवाब के इँतजार में थी। आखिरकर शाहरुख खान ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए मीडिया को एक प्रेस रिलीज भिजवाया है जिसमें लिखा है कि उनका बेटा अब्राम हाल ही में सरोगेसी के जरिये पैदा हुआ है। चूंकि वो सात महीनों में ही पैदा हो गया इसलिए उसकी हालत गंभीर थी।

लेकिन अब वो बिल्कुल ठीक है और उसे लेकर वो लोग घर आ गये हैं। अभी तक गौरी खान और उनका पूरा परिवार अबराम की सेहत को लेकर थोड़ा चिंतित था। और इसी वजह से शाहरुख खान और उनका परिवार इस मामले में चुप्पी साधे हए था। शाहरुख खान ने इस प्रेस नोट में डॉक्टरट जतिन को भी धन्यवाद कहा है जिनकी वजह से उनका बेटा अबराम अब सकुशल है। इस प्रेस रिलीज में और क्या क्या लिखा है पढ़ने के लिए क्लिक करिये स्लाइड्स पर।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X