..................... Shahrukh Khan clashed with Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan on Eid, released Pathaan in so many theatres? - Hindi Filmibeat

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan से ईद पर भिड़े शाहरुख खान, इतने थिएटर्स में रिलीज कर दी Pathaan?

pathaan,

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान आज बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है और फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। सलमान खान फिल्म ईद पर जब भी रिलीज होती है तो धमाका काफी तगड़ा होता है और कोई सितारा उनके सामने अपनी फिल्म रिलीज नहीं करता है।

लेकिन इस वक्त जो खबर सामने आ रही है वो आपको और सलमान खान के फैंस को चौकाने वाली है। दरअसल सलमान खान से ईद पर शाहरुख खान भिड़ रहे हैं उनकी पठान फिर से रिलीज हुई है।

शाहरुख खान की फिल्म के साथ सलमान खान का क्लैश जाहिर है कि लोगों को नहीं पसंद आया होगा। तो आपको बता दें कि पठान पूरे देश में नहीं सिर्फ दो थिएटर्स में रिलीज की गई है और इसका क्रेज फिर से देखने को मिल रहा है।

दरअसल पठान को दिल्ली के दो सिंगल स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। वहीं दूसरी तरफ, सलमान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को भारत में अच्छी खासी स्क्रीनिंग मिली है। ताजा जानकारी की मानें तो देश में इस फिल्म को 4500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है।

फिल्म को करीब 16000 शो के साथ बड़ी रिलीज मिली है और इससे नंबर्स अच्छे आने वाले हैं। हालांकि सलमान खान की ये फिल्म 100 से अधिक देशों में रिलीज हुई है और कल इसके आंकड़े आएगे कि फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की है।

फिल्म के रिव्यू आ रहे हैं और लोगों को द्वारा मिला जुला रिसपॉन्स देखने को मिल रहा है। सलमान खान के फैंस इसको हर हाल ही में पसंद कर रहे हैं और लगातार फिल्म की तारीफ कर रहे हैँ। अब देखना ये है कि सलमान खान की ये फिल्म आने वाले समय में कितना बिजनेस करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X