संजय लीला भंसाली से भिड़ेंगे शाहरूख, इस साल नहीं होगा 'तमाशा'!
साल 2007 में ऐसा हुआ था, जब दो दिग्गज संजय लीला भंसाली और शाहरूख खान की फिल्में एक ही मौके पर रिलीज हुई थी। शाहरूख की ओम शांति ओम और संजय लीला भंसाली की सांवरिया। आपको बता दें, 8 सालों के बाद एक बार वही मौका दर्शकों के सामने आने वाला है। जब बॉक्स ऑफिस पर एक ओर किंग खान होंगे तो दूसरी ओर सुपरहिट फिल्मों के निर्देशक संजय लीला भंसाली। दर्शक दोनों की फिल्मों की फिल्मों से काफी उम्मीदें रहती हैं।

2015 की क्रिसमस इन दोनों की फिल्मों के साथ जहां दर्शकों के लिए काफी मजेदार होने वाली है। वहीं, संजय लीला भंसाली को यह क्लैश कुछ ज्यादा पसंद नहीं आया। दरअसल, यह काफी वक्त से फाइनल था कि संजय लीला भंसाली की ड्रीम प्रोजेक्ट बाजीराव मस्तानी 23 दिसंबर को रिलीज होगी, लेकिन रोहित शेट्टी ने भी अब अपनी फिल्म के लिए यही डेट चुन लिया है।
रोहित शेट्टी की इस अनाम फिल्म में शाहरूख खान, वरूण धवन और कृति सेनन होंगे। वहीं इस फिल्म में काजोल के होने की संभावना भी जताई जा रही है। बहरहाल, संजय लीला भंसाली को कोई खबर नहीं थी कि शाहरूख की फिल्म के लिए यह तारीख लॉक की जाएगी। क्योंकि यही तारीख पहले इम्तियाज अली की फिल्म 'तमाशा' के लिए भी फाइनल किया गया था। लेकिन दो बड़ी फिल्मों के साथ क्लैश होते देख, इस फिल्म की रिलीज डेट अब मार्च 2016 तक बढ़ा दी गई है।
पढ़ें- फिर टूटी शाहरूख की दोस्ती
बहरहाल, बाजीराव मस्तानी से जुड़े सूत्र के अनुसार, संजय लीला भंसाली ने पीछे नहीं हटने की ठानी है और फिल्म उसी दिन रिलीज होगी। वहीं, तमाशा के जुड़े सूत्र के अनुसार, निर्माता साजिद नाडियावाला ने कहा कि, 'इस तरह के क्लैश करने में कोई फायदा नहीं है। इससे दोनों में से एक फिल्म को तो घाटा सहना ही पड़ेगा। तमाशा काफी संवेदनशील और जागरूक करने वाली फिल्म है, लिहाजा मैं इसे रोहित शेट्टी की मसालेदार फिल्म के साथ नहीं उतारना चाहता।'
इम्तियाज अली तो अपनी फिल्म लेकर इस दौड़ से कुशलता के साथ निकल गए। लेकिन अब यह देखना दिलचस्प होगा कि शाहरूख खान और संजय लीला भंसाली की फिल्मों में कोई पीछे हटता है या 8 साल पुरानी रेस फिर की जाएगी। वैसे, आपको बता दें, शाहरूख के ओम शांति ओम के सामने संजय लीला भंसाली की सांवरिया ने घुटने टेक दिए थे।


Click it and Unblock the Notifications

