सिगरेट के चलते शाहरूख खान की लगी क्लास

लोगों का मजाक उड़ाने, उनकी टांग खींचने में सबसे आगे रहते हैं किंग खान। जो बोलते-बोलते इतना ज्यादा बोल जाते हैं जिसके चलते कभी-कभी उन्हें मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता है।

लेकिन मजाल किसी की जो उन्हें डांट ले। लेकिन हां अब कोई है जो उन्हें भी डांट सकता है, लताड़ सकता है और वो है उनकी स्वीट लिटिल एंजिल यानी कि उनकी बेटी सुहाना।

शाहरूख ने अपने टि्वटर पर लिखा है कि सिगरेट पीने की गंदी लत के चलते मुझे अपनी बेटी से जमकर डांट सुननी पड़ी है। अभी-अभी मेरी बेटी ने मेरी जमकर क्लास लगायी है।

किंग खान ने लिखा है कि मेरी बेटी ने मुझसे डांटते हुए पूछा कि डैड अगर आप सिगरेट पीते हो तो आप एचटी सर्वेक्षण में युवाओं के आदर्श कैसे हो सकते हो।

इसलिए सभी युवाओं के लिए कहता चाहता हूं कि कृपया सिगरेट मत पीना, यह वाकई में सेहत के लिए अच्छा नहीं है। गौरतलब है कि किंग खान को पिछले हफ्ते एच टी सर्वे में युवाओं का आइडल बताया गया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X