तो क्या बेटे अबराम की वजह से शाहरुख खान ने की पठान और जवान? फिल्मों के सेलेक्शन पर किया खुलासा

Shahrukh Khan: शाहरुख खान की फिल्म जवान इस गुरुवार को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। दर्शकों के बीच फिल्म का जबरदस्त उत्साह देखा जा सकता है। एक्शन से भरपूर ट्रेलर देखने के बाद, दर्शकों के लिए फिल्म की रिलीज का इंतजार करना मुश्किल हो गया है, और जिसका सबूत फिल्म की एडवांस बुकिंग सेल है, जहां यह एक्शन एंटरटेनर रिकॉर्ड बना रहा है।
ऐसे में मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है, जहां शाहरुख खान और विजय सेतुपति ने फिल्म से जुड़े कुछ सवालों के जवाब दिये हैं। इसी दौरान शाहरुख ने अपने फिल्मों के चुनाव पर बातें की और बताया कि वो एक्शन फिल्में करना क्यों पसंद करते हैं।
अबराम को पसंद है एक्शन फिल्में इसीलिए करता हूं
शाहरुख से पूछा गया कि क्या आप एक्शन हीरो हैं या आपका बीमा कुछ ज़्यादा ही दुरुस्त है? शाहरुख ने जवाब दिया, इस पर शाहरुख खान ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि मेरी इंश्योरेंस पॉलिसी खत्म हो गई है! क्योंकि वह कई बार चोटिल हो चुके है इसलिए कोई उनका इंश्योरेंस नहीं कराना चाहता। इसके अलावा उन्होंने कहा, उन्हें एक्शन फिल्में करना पसंद करने का एकमात्र कारण यह है कि उनके सबसे छोटे बेटे अबराम को एक्शन, एनीमे और सुपरहीरो वाली अच्छी फिल्में पसंद हैं और वह उसके लिए अच्छी एक्शन फिल्में करना चाहता है।
शाहरुख ने बताया, कैसे शुरु हुई थी जवान
इसके अलावा एटली के साथ पहली बार जुड़ने पर बात करते हुए शाहरुख खान ने कहा, "बिगिल के निर्माण के दौरान मेरी मुलाकात एटली से हुई थी और वह सीएसके और केकेआर के मैच के लिए गए थे। इससे पहले, एटली ने जवान के आइडिया पर मुझसे बात करते हुए कहा था, 'सर, इसमें आप हैं, साथ में 5 लड़कियां हैं और यह मेरी फिल्म है क्योंकि मेरी पत्नी प्रिया और मैं वास्तव में महसूस करते हैं कि जब किसी फिल्म में आपके साथ महिलाओं का एक समूह होता है तो आप सबसे अच्छे लगते हैं' और इस तरह जवान की शुरुआत हुई।"


Click it and Unblock the Notifications











