शाहरुख खान ने सलमान-कपिल शर्मा को किया निराश, बिग बॉस-TKSS पर इसलिए नहीं करेंगे 'पठान' को प्रमोट

shahrukh-khan-chooses-not-to-go-on-the-kapil-sharma-show-or-bigg-boss-16-for-upcoming-film-pathaan

Shahrukh Khan: शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का सिनेप्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म इस महीने की 25 जनवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुक्रवार से शुरू हो गई है और शुरुआती आंकड़ों की मानें तो फिल्म शानदार ओपनिंग कर सकती है। बुकिंग की रफ्तार को देखकर संभावना जताई जा रही है कि फिल्म 35 करोड़ से अधिक की ओपनिंग कर सकती है।

लेकिन शाहरुख खान या 'पठान' की टीम अब तक फिल्म के प्रमोशन में नहीं जुटी है। शाहरुख खान लगभग 4 सालों के बाद सिनेमाघरों में वापसी करने जा रहे हैं लेकिन, उन्होंने अब तक एक भी इंटरव्यू नहीं दिया है। साथ ही उन्होंने बिग बॉस 16 और द कपिल शर्मा शो में भी नहीं जाने का फैसला लिया है।

कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख खान ने जानबूझ कर इन शोज में प्रमोशन करने से इनकार कर दिया है और इसकी वजह ये है कि शाहरुख खान हाल के विवादों के मद्देनजर प्रमोशनल के तरीके से सहज नहीं हैं। उनके इस फैसले में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण ने भी अपनी सहमति जताई है और तीनों ही स्टार्स ने फिल्म का प्रमोशन करने से इनकार कर दिया है।

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख खान ने हमेशा से इतर साल अपनी रणनीति बदल ली है। शाहरुख खान सीधे तौर पर अपने फैंस से मुलाकात करना चाहते हैं। साथ ही, अब तक फिल्म का अच्छा खासा बज बन चुका है और उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म अच्छा खासा बिजनेस करेगी।

बता दें कि, देशभर में तीन बड़े मल्टीप्लेक्स चेन की रिपोर्ट बताती है कि 12 से 14 घंटे में उन्होंने 'पठान' के 1,17,000 से अधिक टिकट बुक किए गए हैं। फिल्म की रिलीज से पहले ही करोड़ों रुपये की कमाई कर चुकी है। लेकिन सबसे खास बात यह है कि यह महज कुछ घंटों के आंकड़े, फिल्म रिलीज होने में अभी भी 5 दिनों का वक्त है। ऐसे में इन आंकड़ों के बढ़ने की उम्मीद जताई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X