वंस अपॉन ए टाइम को रोक, चेन्नई एक्सप्रेस को हरी झंडी
पिछले कुछ दिनों से चर्चा हो रही थी कि अक्षय कुमार और शाहरुख खान के बीच इस ईद काफी धमाल होने वाला है। दोनों की फिल्में वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई अगेन और साथ ही शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस एक साथ रिलीज हो रही हैं। दोनों फिल्मों के एक साथ रिलीज होने से एक ओर जहां फैन्स खुश थे वहीं दोनों फिल्मों के निर्माताओं को इस बात की टेंशन थी कि कहीं एक फिल्म दूसरी फिल्म का बिजनेस ना खा ले। लेकिन हाल ही में शाहरुख खान जिनकी इस साल की ये पहली फिल्म ने वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई अगेन के निर्माता से मिलकर बात की और उन्हें इस बात के लिए राजी कर लिया कि वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई अगेन की रिलीज डेट थोड़ी आगे बढ़ा दी जाए।
वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई अक्षय कुमार और शाहरुख खान दोनों की इस साल रिलीज होने वाली पहली फिल्म है। वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई अगेन से जहां एक ओर अक्षय कुमार को काफी उम्मीदें हैं वहीं दूसरी तरफ रोहित शेट्टी के साथ पहली बार काम कर रहे शाहरुख खान को चेन्नई एक्सप्रेस से दोबारा अपने करियर की ऊंचाई पर पहुंचने की चाह है। दूसरी तरफ दोनों फिल्मों में हिट जोडि़यां काम कर रही हैं। शाहरुख और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को ओम शांति ओम में काफी पसंद किया गया था और दोनों को एक बार फिर से साथ देखने को लोग बेताब हैं वहीं अक्षय कुमार और सोनाक्षी की जोड़ी ने राउडी राठौर से खुद को एक बॉक्स ऑफिस पर हिट जोड़ी साबित कर लिया था।
शाहरुख खान और अक्षय कुमार दोनों से पहले सलमान खान की फिल्में ही ईद के मौके पर रिलीज होकर कई रिकॉर्ड कायम कर चुकी हैं। तो हो सकता है कि वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई के निर्माताओं को लगा हो कहीं एक खान की जगह दूसरा खान इस ईद पर हिट ना हो जाए और उन्हें इसका भारी नुकसान चुकाना पड़े इसलिए उन्होंने अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला कर लिया है। शाहरुख भी अब अपनी फिल्म के प्रचार में जोर शोर से लग गये हैं। हाल ही में उन्होंने चेन्नई एक्सप्रेस का फर्स्ट ट्रेलर लॉंच किया आइये जानते हैं क्या क्या खास हुआ इस इवेंट के दौरान।


Click it and Unblock the Notifications











