Exclusive- चेन्नई एक्सप्रेस ने लिया रणबीर से सलमान का बदला
शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस की रफ्तार को देखकर कोई भी ये कह सकता है कि शाहरुख खान इस साल के नंबर वन एक्टर बन गये हैं। लेकिन इसी के साथ शाहरुख खान ने रणबीर कपूर से सलमान खान का बदला भी ले लिया। आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो गया। तो हम आप को सबसे पहले याद दिला दें बाबा सिद्दिकी की वो इफ्तार पार्टी जिसमें शाहरुख खान ने सलमान खान को गले लगाया था। हालांकि उसके बाद शाहरुख खान ने सलमान खान को लेकर कुछ भी नहीं कहा लेकिन इसके बावजूद लोगो को तो पता चल गया कि शाहरुख और सलमान की दोस्ती के बीच दरार धीरे धीरे हीसही लेकिन भर रही है। उसके बाद शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस रिलीज हुई और फिल्म ने सिर्फ तीन दिनों में ही पूरे 100 करोड़ की कमाई कर ली है। चेन्नई एक्सप्रेस ने अब तक लगातार पांच रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं।
दूसरी तरफ इसी साल रिलीज हुई फिल्म ये जवानी है दीवानी ने सलमान खान की फिल्म दबंग 2 का रिकॉर्ड तोड़ के खुद को सलमान खान से ज्यादा काबिल साबित कर दिया था लेकिन चेन्नई एक्सप्रेस के साथ शाहरुख खान ने ये साबित कर दिया कि बेटा अभी खान बॉलीवुड में मौजूद हैं और एक खान की फिल्म को पीछे छोड़ने से कुछ नहीं होता क्योंकि खान हमारी इँडस्ट्री के तीन मजबूत स्तंभ हैं और उन्हें पीछे छोड़ पाना आज के किसी एक्टर के बस में नहीं है। शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस ने जिस तरह से रिलीज होते ही एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ने शुरु किये उसे देखकर यही लगा कि रणबीर कपूर के सलमान खान की फिल्म के रिकॉर्ड को तोड़ने का बदला ले लिया।
शाहरुख खान की फिल्म ने अभी तक कुल पांच रिकॉर्ड तोड़े हैं और उम्मीद की जा रही है कि फिल्म अगर इसी रफ्तार से कमाई करती रही तो होसकता है कि आने वाले एक दो हफ्तों में ही 200 करोड़ पार कर जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











