..................... Chennai Express did not break Salman Khan's record - Hindi Filmibeat

Exclusive- शाहरुख की चेन्नई एक्सप्रेस ने नहीं तोड़ा सलमान का रिकॉर्ड

शाहरुख खान की इस शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ने की खबर सुर्खियों में आ रही है। लेकिन अगर हम ट्रेडएनालिस्ट के अनुसार देखें तो शाहरुख खान की फिल्म ने अभी तक भले ही सबसे तेज 100 करोड़ कमाए हों लेकिन इस फिल्म ने सलमान खान के ईद का रिकॉर्ड नहीं तोड़ा है। ईद पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में आज भी सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर का नाम ही शामिल है। हालांकि चेन्नई एक्सप्रेस के ड्रिस्ट्रीब्यूटर यूटीवी का कहना है कि चेन्नई एक्सप्रेस ने अभी तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं और साथ ही सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर का रिकॉर्ड भी तोड़ा है।

लेकिन जहां तक बात है मीडिया वालों की तो उनका यही कहना है कि यूटीवी की टीम चेन्नई एक्सप्रेस के कलेक्शन को बढ़ा चढ़ा कर बता रहे हैं। असल में फिल्म ने अभी तक कुल 90 करोड़ रुपये कमाए हैं वो भी इस वजह से क्योंकि इस फिल्म के सबसे ज्यादा प्रिंट पब्लिश किये गये हैं और साथ ही इस फिल्म को काफी ज्यादा मात्रा में सिनेमाहॉल भी मिले हैं। सुपर सिनेमा के अमूल मोहन का कहना है कि चेन्नई एक्सप्रेस ने तीन दिनों में 90 करोड़ ही कमाए हैं। नाकि 100 करोड़। इसके अलावा फेमस ट्रेड जर्नल के एडिटर कोमल नहाता का भी यही कहना है कि चेन्नई एक्सप्रेस ने तीन में 100 करोड़नहीं कमाए हैं और ना ही ईद के दिन सलमान खान का रिकॉर्ड तोड़ा है।

शाहरुख खान के फैन्स चेन्नई एक्सप्रेस की सफलता से काफी खुश हो रहे थे सबसे ज्यादा खुशी उन्हें इस बात से थी कि शाहरुख खान ने सलमान खान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लेकिन असल बात तो कुछ और ही है। शाहरुख खान इस बार भी सलमान खान का रिकॉर्ड तोड़ने में असफल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X