चेन्नई एक्सप्रेस के लिए शाहरुख खान के नये नये फंडे!

शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस जिस रफ्तार के साथ बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है शाहरुख खान के अंदर भी उतनी तेजी के साथ जोश बढ़ता जा रहा है। रविवार 11 अगस्त को जब चेन्नई एक्सप्रेस की दो दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आई और पता चला कि शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस ने लगभग 62 करोड़ की कमाई कर ली है तो शाहरुख खान इतने खुश हुए हुए कि उन्होंने जगह जगह सिनेमाहॉलों में जाकर अपने फैन्स से मिलकर चेन्नई एक्सपेस का प्रमोशन किया और साथ ही अपने फैन्स को ऐसा सरप्राइज दिया कि लोग पागल हो उठे। यही नहीं बल्कि शाहरुख खान ने मॉल में जाकर वहां पर अपनी फिल्म देखने आए लोगों को डांस करके भी हैरान किया।

शाहरुख खान ने रविवार को मॉल में अपने परिवार और दोस्तों के साथ चेन्नई एक्सप्रेस देखने के लिए गये अपने फैन्स को उस समय चौंका दिया जब वो अचानक से थियेटर के अंदर घुस आए और अपने फैन्स के साथ बैठकर फिल्म का आनंद लेने लगे। सबसे पहले शाहरुख खान गये साउथ मुंबई में स्थित मॉल एक्सेलिसर गये और उसके बाद वो बांद्रा में स्थित गेटी सिनेमाहॉल गये। इन दोनों जगहों पर जाकर शाहरुक खान ने लोगों को हैरान किया। जो लोग चेन्नई एक्सप्रेस की टिकट के लिए लाइन में खड़े थे वो अपनी लाइन छोड़ शाहरुख खान को देखने आ गये और जिन लोगों के पास टिकट थी उनके तो वारे ही न्यारे हो गये।

इसके बाद शाहरुख खान पहुंचे अंधेरी में स्थित सिनेमैक्स थियेटर में। यहां पर शाहरुख खान ने लोगों के बीच जाकर उन्हें अचंभे में तो डाल ही दिया साथ ही शाहरुख खान ने मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर जाकर अपने फैन्स के सामने डांस भी किया। शाहरुख खान को इस तरह अचानक अपने बीच पाकर उनके फैन्स तो पागल ही हो गये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X