..................... Shahrukh Khan to charge more than Rs 4 crore on New Year's Eve! | नये साल की पार्टी में परफॉर्म करने के लिए किंग खान लेंगे 4 करोड़ - Hindi Filmibeat

नये साल की पार्टी में परफॉर्म करने के लिए किंग खान लेंगे 4 करोड़

shahrukh khan
दिसंबर के आते ही हर तरफ नये साल की तैयारियां शुरू हो जाती है। हर तरफ न्यू इयर कैसे सेलिब्रेट किया जाए इन सब की प्लानिंग चल रही है। परफॉर्मेंस के लिए स्टार्स भी बुक किए जा रहे हैं। शाहरुख खान, करीना कपूर, कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के कुछ ऐसे नाम है जो हमेशा ही डिमांड में रहते हैं।

शाहरुख तो कई दफे कह चुके हैं कि उन्हें अगर सही कीमत मिले तो वह प्राइवेट पार्टियों में जा कर लोगों को एंटरटेन करना भी पसंद करते हैं। अब अगर आपको अपनी न्यूइयर इव में शाहरूख को लाना हो तो इस बार शाहरूख के लिए 4 करोड़ ढिले करने पड़ेगे। क्यों कि इनकी रॉ वन का रिस्पॉस अच्छा रहा तो वहीं उनकी डॉन 2 भी अभी काफी चर्चा है।

अब बॉलीवुड की कुछ टॉप एक्ट्रेस की बात करें तो ये भी 1 से 2 करोड़ रुपए तक लेती हैं। खबर है कि इस बार छम्मक छल्लो बेबो सबसे ज्यादा प्राइस लेंगी। फिर बारी आती है कैट की तो वो भी लगभग इतनी ही रकम लेती हैं।

बिपाशा, अनुष्का शर्मा, मलाइका अरोड़ा और मल्लिका सहरावत किसी फंकशन के लिए 50 लाख से 75 लाख तक लेती हैं। फिर याना गुप्ता, समीरा रेड्डी, तनुश्री दत्ता, नेहा धूपिया, कोएना मित्रा हैं जिनकी प्राइज काफी कम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X