..तो 'रईस' में ऐसा रोल निभाएंगे शाहरुख खान..डायरेक्टर ने किया खुलासा!
रईस फिल्म के डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने बताया कैसा होगा फिल्म में शाहरुख का किरदार। आइए जानते हैं किस रोल में दिखेंगे शाहरुख।
शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'रईस' का सभी काफी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। हर कोई फिल्म के बारे में जानने के लिए उत्सुक है। फिल्म में किसका कैसा रोल है ये सब जानना चाहते हैं। फिल्म के निर्देशक राहुल ढोलकिया ने बताया कि इसमें शाहरुख का कैसा रोल है।

राहुल ने बताया कि शाहरुख के किरदार में आपको नेगेटिव टच भी देखने को मिलेगा। राहुल ने बताया कि शाहरुख का इसमें काफी दिलचस्प रोल है। उन्होंने इसमें काफी अच्छा काम किया है। जब लोग शाहरुख को इसमें देखेंगे तो काफी आश्चर्यचकित हो जाएंगे।
राहुल ने बताया कि ये फिल्म मेरे लिए काफी बड़ी फिल्म है और इसमें मैंने अपना 100 प्रतिशत दिया है। आपको बता दें कि राहुल ढोलकिया इस फिल्म में पहली बार शाहरुख के साथ काम कर रहे हैं। राहुल का कहना कि शाहरुख काफी विनम्र स्वभाव के इंसान हैं।
इस टॉप एक्ट्रेस ने शाहरूख - सलमान - अजय - अक्षय - आमिर किसी को नहीं छोड़ा!
राहुल की मानें तो फिल्म का जल्द ही प्रमोशन करना भी शुरू किया जाएगा। आपको बता दें कि इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान नज़र आ सकती हैंं। फिल्म अगले साल 26 जनवरी को रिलीज़ होगी।


Click it and Unblock the Notifications