शाहरूख खान के नन्हें पठान अबराम खान के जन्मदिन की वायरल तस्वीरें - आर्यन भईया और सुहाना दीदी के साथ

शाहरूख खान के बेटे अबराम खान, अपने जन्म के बाद से ही मीडिया की आंखों का तारा बन चुके थे। लेकिन धीरे धीरे उनकी मां गौरी खान ने उनकी तसवीरें ना खींचने करने की सख्त हिदायत दे डाली। इसके बाद गौरी खान ने शाहरूख खान को भी अबराम की तस्वीरें शेयर करने से मना कर दिया। जिसके बाद अबराम, सोशल मीडिया पर बेहद कम दिखाई देने लगे।

अब अचानक से अबराम खान के 7वें जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें, सुहाना खान के एक फैन क्लब ने शेयर की है। तस्वीरों में अबराम अपने दोस्तों और परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाते दिखाई दे रहे हैं।

shahrukh-khan-celebrates-son-abram-birthday-with-suhana-and-aryan-khan-in-these-now-viral-pics

इन तस्वीरों में शाहरूख खान अपने पूरे परिवार के साथ दिखाई दे रहे हैं। और ये तस्वीरें आज की नहीं है बल्कि अबराम के 2019 के जन्मदिन के समय की है। 2020 और 2021 में अबराम का जन्मदिन लॉकडाउन में बीता था।

एवेंजर्स थीम की पार्टी

एवेंजर्स थीम की पार्टी

तस्वीर से साफ है कि अबराम खान के जन्मदिन की इस पार्टी का थीम हर बच्चे का फेवरिट एवेंजर्स ही था। तस्वीर में पीछे हल्क के बड़े बड़े कटआउट्स दिखाई दे रहे है। वहीं अबराम के लिए दो दो केक भी मौजूद थे।

शाहरूख के दुलारे अबराम

शाहरूख के दुलारे अबराम

गौरतलब है कि अबराम खान, शाहरूख खान के दुलारे हैं। जन्म के बाद से शाहरूख खान अक्सर अबराम के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते दिख जाते थे। अबराम का जन्म 2013 में सरोगेसी के ज़रिए हुआ था।

मम्मी पापा के साथ अबराम

मम्मी पापा के साथ अबराम

गौरतलब है कि शाहरूख खान पर गौरी खान ने कुछ ही सालों पहले अबराम की तस्वीरें शेयर करने पर बैन लगा दिया था। इसके बाद से शाहरूख खान अबराम की केवल वो तस्वीरें ही शेयर करते थे जिनमें अबराम का चेहरा ना दिख रहा हो।

आर्यन की ज़मानत के बाद वायरल

आर्यन की ज़मानत के बाद वायरल

हाल ही में अबराम खान, आर्यन खान को ज़मानत मिलने के बाद फोटोग्राफर्स को हाथ हिलाते अपनी वायरल वीडियो के कारण काफी चर्चा में थे। जिस दिन आर्यन को ज़मानत मिली और वो घर लौटने वाले थे, अबराम, अपने दोस्त के साथ मन्नत की छत पर खेल रहे थे जहां से कैमरे दिखने के बाद उन्होंने कैमरों की ओर हाथ हिला दिया।

स्कूल में व्यस्त

स्कूल में व्यस्त

अबराम खान आजकल अपने स्कूल में व्यस्त रहते हैं। उनकी ऑनलाईन क्लास के दौरान, पिछले साल 26 जनवरी पर वो ऑनलाईन सेलिब्रेशन में ही हम होंगे कामयाब गाते दिखाई दिए थे और उनका ये वीडियो काफी वायरल भी हुआ था।

मनाएंगे 9वां जन्मदिन

मनाएंगे 9वां जन्मदिन

इस साल 27 मई 2022 को अबराम खान अपना 9वां जन्मदिन मनाएंगे। अबराम आजकल वैसे तो कैमरों में काफी कम कैद होते हैं लेकिन उम्मीद है कि इस बार उनके जन्मदिन की तस्वीरें फैन्स को जल्दी नसीब हो जाएं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X