शाहरुख खान के जन्मदिन पर मन्नत में मांगी गयी हज़ारों दुआएं
जी हां, आखिर बादशाह शाहरुख खान का जन्मदिन है तो भला शांति से कैसे गुजर सकता था। मन्नत के बाहर लोगों की भीड़, पुलिस की सुरक्षा के बीच 2 नवंबर को शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर शाहरुख खान ने मीडिया के सभी लोगों को अपने बंगले मन्नत में बुलाया और फिर सभी के साथ मिलकर अपने जन्मदिन की खुशी बांटी।
शाहरुख ने इस मौके पर तीन केक काटे। साथ ही शाहरुख की एक लकी फैन को मौका मिला कि वो जाकर शाहरुख खान को अपनी तरफ से जन्मदिन की बधाई के साथ एक गिफ्ट भी दे सकें। शाहरुख ने अपनी इस फैन को गले से लगाया और ढेर सारा धन्यवाद भी दिया।
साथ ही अपने बंगले के बाहर खड़े हजारों लोगों की भीड़ को भी शाहरुख ने हाथ हिलाकर धन्यवाद कहा कि वो लोग उनके जन्मदिन के मौके पर मिलने उनके घर तक आए। आइये देखते हैं शाहरुख खान के इस खूबसूरत और भव्य जश्न की कुछ तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications











