शाहरुख ने निभाया फर्ज..दिया अपना कीमती वोट
शाहरुख खान ने अपना फर्ज निभाते हुए अपना कीमती वो डालने पहुंचे।
मुंबई में इन दिनों बीएमसी (Brihanmumbai Municipal corporation) इलेक्शन चल रहा है और इसके लिए स्टार्स काफी उत्साहित दिखे और वो वोट देने भी बाहर निकले ।आपको बता दें कि कुल 277 सीटों पर वोटिंग चल रही है जिसके लिए अलग अलग जगहों पर स्टार्स भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे।
इसके लिए शाहरुख खान भी अपने भारतीय होने का फर्ज पूरा करते हुए वोट डालने पहुंचे और वोट भी डाला। शाहरुख खान जिस पोलिंग बूथ पर पहुंचे वहीं सलमान खान को भी पहुंचना था लेकिन मिली जानकारी के अनुसार वो अभी तक वोट डालने नहीं पहुंचे।

रेखा भी वोट डालने बिल्कुल सफेद साड़ी में पहुंची तो रणवीर सिंह अपने पापा के साथ वोट डालने पहुंचे तो अनुष्का शर्मा ने भी अपनी वोट डालने के बाद सेल्फी पोस्ट की।इनके अलावा क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से लेकर और भी कई बड़ी हस्ती वोटिंग के लिए पहुंची।
हालांकि इस चुनाव में कई बड़े स्टार व्यस्त होने के कारण या शहर से बाहर होने के कारण नहीं पहुंच पा रहे लेकिन उन्होंने वोट डालने की अपील जरुर की है।


Click it and Unblock the Notifications