सोते अबराम को मीडिया से बचाने के लिए दौड़ पड़े शाहरुख..तस्वीर
शाहरुख खान अमूमन अबराम को बाकी स्टार्स की तरह मीडिया से बचाते नजर नहीं आते हैं। दोनों बॉलीवुड के सबसे कूल पापा-बेटे हैं। एक अबराम ही हैं जो शाहरुख खान के साथ होते हैं तो शाहरुख खान की लाइमलाइट भी ले जाते हैं। शाहरुख खान जब हैरी मेट सेजल के प्रमोशन के लिए अबु धाबी गए हुए थे।
[ सलमान VS अक्षय.. कौन है सबसे बड़ा सुपरस्टार.. जानें अक्षय कुमार का REACTION ]
अबु धाबी से लौटते वक्त एयरपोर्ट पर शाहरुख खान की गोद में अबराम नजर आए जो काफी गहरी नींद में सो रहे थे। शाहरुख खान अपने क्यूट बेटे को जल्दी घर पहुंचाने के लिए एयरपोर्ट से निकलते ही दौड़ते हुए गाड़ी की तरफ चल दिए और साथ ही पूरी कोशिश कर रहे थे कि कैमरों की वजह से अबराम का नींद ना खुले।

आपको बता दें कि शाहरुख खान पूरे परिवार के साथ पिछले दिनों वेकेशन पर थे और वहां से शाहरुख खान फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में वापस लौट आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था कि वो अपने बच्चों को खासकर काफी मिस कर रहे हैं।
Recommended Video

हालांकि शाहरुख खान के साथ गौरी, आर्यन या सुहाना नजर नहीं आए लेकिन शाहरुख बेशक अबराम को गोद में लिए बेहद खुश नजर आ रहे थे। शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म जब हैरी मेट सेजल 4 अगस्त को रिलीज होने जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications