शाहरुख ने सर्जरी की तारीख आगे बढ़ायी

By Priya Srivastava

Shahrukh Khan cancelled knee surgery
शाहरुख खान फिलहाल अपनी दो फिल्में डॉन 2 और रा।वन की मेकिंग में व्यस्त हैं। यही वजह है कि वे अपनी सेहत पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे हैं। खबर है कि उनके घुटनों की सर्जरी इसी 25 जुलाई को होने वाली थी। खुद उनके डॉक्टर अली ईरानी ने इस बारे में बताया कि शाहरुख इस बात को अच्छी तरीके से जानते हैं कि उनके घुटनों की सर्जरी जरूरी है।

लेकिन उन्होंने सर्जरी को पोस्टपोंड करा दिया। चूंकि उन्हें अपनी फिल्म के लिए कुछ शॉट्स पूरे करने हैं। गौरतलब है कि शाहरुख ने तय किया था कि वह यूएस जाकर सर्जरी करवायेंगे। लेकिन फिर उन्होंने भारत में ही सर्जरी कराने का निर्णय लिया। लेकिन फिर यहां भी उन्होंने अपनी सेहत का ख्याल न रखते हुए काम को तवज्जो दे दी है। जबकि शाहरुख भी जानते हैं कि उन्हें सेहत का ख्याल रखना कितना जरूरी है। जबकि उनके डॉक्टरों का कहना है कि अगर वह इसी तरह लापरवाही करते रहे, तो बढ़ सकती हैं परेशानियां। लेकिन शाहरुख पर फिलहाल तो काम का भूत सवार है। वह इन बातों पर ध्यान देने की कोशिश ही नहीं कर रहे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X