..................... Shahrukh khan canel Shooting on Kapil Sharma Show dut to Kapil ill health - Hindi Filmibeat

Ouch..कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे शाहरुख..बिना शूटिंग किए लौटे वापस

शाहरुख खान को कपिल शर्मा शो की शूटिंग कपिल की खराब तबियत के कारण कैंसल करनी पड़ी।

By Shweta

शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा इन दिनों जब हैरी मेट सेजल के प्रमोशन में जोरशोर से लगे हुए हैं। शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा इसी सिलसिले में पिछले दिनों कपिल शर्मा के शो पर फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि दोनों को बिना शूटिंग किए वापस लौटना पड़ा।

[ SHOCKING..अब साथ नज़र नहीं आएंगे प्रभास-अनुष्का..कारण जान चौंक जाएंगे !]

जी हां ये बिल्कुल पक्की खबर है। दरअसल जिस दिन शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा को द कपिल शर्मा शो के एपिसोड के लिए शूटिंग करनी थी ठीक उसी दिन कपिल शर्मा की सेट पर ही तबियत खराब हो गई और शाहरुख खान अनुष्का शर्मा को वापस लौटना पड़ा। उस दिन शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा के साथ इम्तियाज अली भी आने वाले थे।

shahrukh-khan-cancel-shooting-on-kapil-sharma-show-due-to-kapil-ill-health

शो के लिए सबने प्रोमो की शूटिंग भी कर ली थी लेकिन अचानक कपिल की तबियत खराब होने के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें अस्पताल में एडमिट होने की सलाह दी। अब इस स्पेशल एपिसोड की शूटिंग 11 और 13 जुलाई को हो सकती है।फिलहाल कपिल शर्मा हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

आपको बता दें कि कपिल शर्मा को लो शुगर और हाई ब्लडप्रेशर की शिकायत है जिस वजह से उनकी तबियत खराब हुई थी। फिलहाल सबको शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा का इंतजार रहेगा। दोनों की फिल्म 4 अगस्त को रिलीज हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X