उम्र का लिहाज करो शाहरूख, मटकना बंद करो : कमाल खान

ये उनको शोभा नहीं देता है। एक तो बढ़ती उम्री और ऊपर से उनका बेकार डांस लोगों के बीच में उनको हंसी का पात्र बनाता है। कमाल खान ने साफ तौर पर कहा कि किंग खान वाकई में बहुत बुरे डांसर हैं।
आपको बता दें कि ये वो ही कमाल खान है जिन्होंने कुछ दिन पहले बिकनी माडल पूनम पांडे की जबरदस्त आलोचना की थी और कहा था कि उन्होंने आज तक इतनी बुरी अभिनेत्री नहीं देखी है जिसका फिगर इतन गंदा है।
उससे अच्छी तो राखी सावंत हैं जो कम से कम इस तरह अपना बदन तो नहीं दिखाती है। कमाल ने पूनम पर ये कमेंट इसलिए कहा था क्योंकि पूनम पांडे ने अपनी सेमी न्यूड फोटो टि्वटर पर पोस्ट की थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि किंग खान कमाल खान को क्या जवाब देते हैं क्योंकि वो अपने आप पर टिप्पणी करने वाले को छोड़ते नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











