शाहरूख ने दोस्त सलमान को कहा India's biggest सुपरस्टार

जी हां, आपने सही सुना। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख ने सलमान खान को इंडियाज बिगेस्ट सुपरस्टार बताया। मौका का रजत शर्मा की 'आप की अदालत' के 21 वर्ष पूरे होने का। जिस खुशी में दिल्ली में एक बड़ा आयोजन किया गया था। और इस मौके पर कटघरे में खड़े थे बॉलीवुड की खान तिकड़ी, शाहरूख खान, सलमान खान और आमिर खान। निसंदेह, यह एक ऐसा लम्हा था, जिसे शायद सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हिन्दी सिनेमा प्रेमी भी सालों तक याद रखेंगे।

shahrukh

बहरहाल, जब मौका स्पेशल था तो कई स्पेशल लम्हे भी होगें। उन्हीं में एक था, जब शाहरूख ने बेखटके कहा कि सलमान खान भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। साथ ही उन्होंने सलमान को अपना अच्छा दोस्त बताया। शाहरूख का यह बयान सिर्फ सलमान के लिए नहीं, बल्कि खांस फैन्स के लिए भी एक स्वीट सरप्राइज की तरह था। उस बात पर ऑडियंस का उत्साह भी देखते बन रहा था।

गौरतलब है कि, सलमान की बहन अर्पिता खान की शादी के समय से दोनों खानों के बीच सब कुछ नॉर्मल हो गया है। हालांकि बीच बीच में इस दोस्ती पर प्रश्न उठ रहे हैं, लेकिन फिलहाल फैंस इस सच्चाई में काफी खुश हैं। तीनों खान को एक साथ स्टेज पर देखना हर एक के लिए सपने जैसा था।

वहीं, सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि इस मौके पर आमिर, सलमान और शाहरूख ने रजत शर्मा के साथ मिलकर फेमस 'टॉवल डांस' भी किया था। साथ ही सलमान और शाहरूख की एक तस्वीर भी काफी वायरल हो रही है, जिसमें दोनों रजत शर्मा के गालों पर किस कर रहे हैं। यह एपिसोड 7 दिसंबर को ऑनएयर होगा। बहरहाल, एक फ्रेम में तीनों खान को देखने की खुशी पूरे देश के सिनेमाप्रेमी मना रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X