फिल्म Gadar 2 देखने से पहले शाहरुख खान ने किया सनी देओल को कॉल, तो क्या सालों पुरानी दुश्मनी हुई खत्म?

Gadar 2: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के टक्कराव तो होते रहते हैं। कई बार देखा जाता है कि दो बड़ी बड़ी फिल्में एक दी दिन रिलीज हो जाती हैं या फिर कभी ऐसा होता है कि किसी एक्टर की फिल्म का रिकॉर्ड कोई दूसरे एक्टर फिल्म तोड़ती है। इसका मतलब ये नहीं है कि अभिनेताओं के बीच दुश्मनी पैदा हो जाए। इसका सबूत है हालिया रिलीज फिल्म गदर 2, क्योंकि सुपरहिट फिल्म गदर 2(Gadar 2) देखने से पहले शाहरुख खान (Shahrukh Khan)ने खुद सनी देओल को पुरानी सारी लड़ाईयां और झगड़े भुलाकर कॉल किया था। इससे साफ जाहिर होता है कि फिल्मों के कमाई का असर शाहरुख खान और सनी देओल (Sunny Deol)के रिश्ते पर नहीं पड़ा है।
सनी देओल की फिल्म गदर 2 का गदर-
सनी देओल की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया गया है। दर्शकों के साथ सेलेब्स भी फिल्म की खूब सराहना कर रहे हैं। हाल ही में शाहरुख खान ने भी फिल्म की तारीफ की थी। फैंस से बात करते हुए उन्होंने बताया था कि यह फिल्म उन्हें बहुत पसंद आई है।
शाहरुख को लेकर सनी देओल का बयान-
गौरतलब है कि सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने शाहरुख खान की फिल्म पठान को कड़ी टक्कर देते हुए इतिहास रच दिया है। पंरतु फिल्मों की टक्कर का अभिनेताओं पर कोई असर नहीं है। गदर 2 फिल्म के मुख्य कलाकार सनी देओल ने शाहरुख खान पर प्रतिक्रिया दी है।
जूम के साथ बातचीत में सनी देओल ने बताया कि गदर 2 देखने से पहले शाहरुख खान ने उन्हें फोन किया था। अभिनेता ने कहा, "उन्होंने इस फिल्म को देखने से पहले पहले फोन किया था और मुझे शुभकामनाएं दी थीं। वह बहुत खुश थे। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं बहुत खुश हूं। आप सचमुच इसके हकदार हो और मैंने इस पर उन्हें धन्यवाद दिया था।"
अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान से भी बात की थी। इतना ही नहीं, सनी देओल ने शाहरुख खान के साथ अपने पुराने मुद्दों पर भी खुलकर बात की और कहा, 'समय सब कुछ ठीक कर देता है और हम आगे बढ़ते हैं। ऐसा ही होना चाहिए।''
दरअसल इस बात से कोई भी अंजान नहीं है शाहरुख खान और सनी देओल में पिछले कई सालों से दुश्मनी चली आ रही है लेकिन अब लगता है सब ठीक हो गया है। फिलहाल फैंस दोनों के बीच सब ठीक होने से काफी खुश हैं।
सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म -
अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी गदर 2 साल 2001 की गदर: एक प्रेम कथा की अगली कड़ी है। फिल्म में सनी देओल के साथ, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा भी नजर आए हैं। वहीं, इसमें मनीष वाधवा ने विलेन का रोल निभाया है। 11 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर यह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। भारतीय टिकट खिड़की पर अब तक इस फिल्म ने 460 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है। फिल्म ने इतिहास रच दिया है।


Click it and Unblock the Notifications












