#PulwamaAttack: शाहरूख खान ने पाकिस्तान को दी थी 50 करोड़ की मदद, ट्विटर पर लोग दे रहे गालियां

हाल ही में पुलवामा में हुए आतंकी हमले में देश ने 44 सीरआरपीएफ जवान खो दिए। इसके बाद पूरा देश जहां सकते में था वहीं देश के ज़िम्मेदार लोग, शहीदों के परिवारों की ज़िम्मेदारी उठाने के लिए सामने आए। अक्षय कुमार ने जहां 5 करोड़ की सहायता दी वहीं सलमान खान ने भी अक्षय के भारत के वीर एप में डोनेशन दिया।

अमिताभ बच्चन ने शहीदों के परिवारों को 5 - 5 लाख की मदद की तो मुकेश अंबानी ने उनके बच्चों की पढ़ाई से लेकर नौकरी तक की ज़िम्मेदारी ली। लेकिन इन सबके बीच लोगों ने एक बार फिर से शाहरूख खान को गद्दार कहना शुरू कर दिया। कई नकली वाट्सएप खबरों और ट्वीट की मानें तो शाहरूख खान ने पाकिस्तान को अलग अलग समय पर लगभग 50 करोड़ की सहायता की है।

shahrukh-khan-called-by-twitteratis-for-helping-pakistan-fans-defend-him

इनमें दो प्रमुख किस्से हैं - पेशावर हमले में मारे गए बच्चों के परिवारों को 5 करोड़ की मदद और पाकिस्तान में हुई एक गैस टैंकर ट्रैजेडी में 45 करोड़ की मदद देना। लोगों ने शाहरूख से सवाल किया कि पुलवामा हमले के तीन दिन बाद भी उनकी ओर से कोई मदद क्यों नहीं आई है।

हालांकि कई इंटरव्यू में शाहरूख खान कह चुके हैं कि वो क़ुरान शरीफ पढ़ते हैं और उसमें लिखा है कि दान ऐसे करो कि अगर बाएं हाथ से करो तो दाएं हाथ को भी पता ना लगे। और शाहरूख खान कभी भी अपने दान को सार्वजनिक नहीं करते हैं। लेकिन इस बात का फायदा ट्विटर पर उठाया जा रहा है।

अब शाहरूख खान के फैन्स ने मोर्चा संभालते हुए #StopFakeNewsAgainstSRK ट्रेंड करना शुरू कर दिया है। देखिए शाहरूख खान के बारे में इस समय ट्विटर पर क्या क्या बातें हो रही हैं -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X